3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा के प्यार में अंधी साली का खौफनाक अंत: शादी की जिद पड़ी भारी, दोस्तों संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Moradabad Crime News: संभल की रहने वाली 25 वर्षीय साबरीन उर्फ समरीन की हत्या का मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

2 min read
Google source verification
jija killed sister in law extramarital affair moradabad

जीजा के प्यार में अंधी साली का खौफनाक अंत | Image - FB/@MoradabadPolice

Jija Killed Sister in law Moradabad: यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने साबरीन उर्फ समरीन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के जीजा हासिम और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि साबरीन और उसके जीजा के बीच अवैध संबंध थे। युवती लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर हासिम ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी।

शादी के दबाव ने लिया खौफनाक मोड़

संभल जिले के असमोली क्षेत्र के कमालपुर उर्फ कापूरपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय साबरीन उर्फ समरीन 26 फरवरी की रात से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 28 फरवरी को मैनाठेर थाना क्षेत्र के बघी गोवर्धनपुर गांव के जंगल में एक कुएं से युवती का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

कैसे रची गई साबरीन की हत्या की साजिश

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या से पहले साबरीन ने घर में बने खाने में नशे की गोलियां मिला दी थीं। उस रात उसके पिता बाबू भट्ठे पर चौकीदारी के लिए गए थे। घर में मां परवीन, बहन तरन्नुम, भाई अजीम, अब्दुल और दो वर्षीय भांजी मौजूद थे। सुबह जब पिता सेहरी के समय लौटे तो घर का दरवाजा खुला था और सभी सदस्य गहरी नींद में थे। बाद में पता चला कि साबरीन हासिम के कहने पर घरवालों को सुलाकर उससे मिलने गई थी।

मिलने के बहाने बुलाया, दुपट्टे से घोंटा गला

पुलिस के मुताबिक, हासिम ने अपने दो साथियों अजीम बाबू और आदिल के साथ मिलकर योजना बनाई। 26 फरवरी की रात उसने साबरीन को मिलने के लिए बुलाया। वहां तीनों ने मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को मैनाठेर क्षेत्र के बघी गोवर्धनपुर के जंगल में स्थित कुएं में फेंक दिया, ताकि मामला आत्महत्या या हादसा लगे।

मोबाइल कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली और परिजनों से पूछताछ की। परिवार ने कुछ लोगों पर शक जताया था। जांच के दौरान हासिम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि साबरीन उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और मना करने पर जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। इसी डर से उसने यह कदम उठाया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजे गए जेल

संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी मोहल्ला चौधरियान निवासी हासिम और उसके दोनों साथियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इश्क का अंजाम बना खौफनाक हत्याकांड

यह मामला रिश्तों की मर्यादा, अवैध संबंध और जिद की भयावह परिणति को दर्शाता है। एक तरफ जहां साबरीन शादी के सपने देख रही थी, वहीं दूसरी ओर हासिम इस रिश्ते से पीछा छुड़ाने के लिए खौफनाक साजिश रच चुका था। अंततः यह प्रेम प्रसंग एक दर्दनाक हत्याकांड में बदल गया, जिसने दो परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।