मुरादाबाद

UP Weather: यूपी में बदल रहा मौसम, तीन दिन में बढ़ जाएगी कंपकंपी! उत्तर-पश्चिमी हवाओं से रातें होंगी सर्द

UP Weather Update: अगले 72 घंटे में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मुरादाबाद समेत गंगा के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर तेज होने वाला है, जबकि दिन में धूप बनी रहेगी।
less than 1 minute read
Feature image
UP Weather: यूपी में बदल रहा मौसम | AI Generated Image

UP Weather Update Cold Wave Alert: उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। तापमान गिरने की संभावना के बीच मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के कारण राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे तेज होने वाला है। विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अगले 72 घंटे में गिर सकता है रात का पारा

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 72 घंटे बेहद अहम होंगे। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से गंगा के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा। विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों में रात के तापमान में तीन से पाँच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जबकि दिन का औसत तापमान लगभग समान रहेगा।

मुरादाबाद में दिन में धूप, लेकिन रातें होंगी ठंडी

मुरादाबाद में गुरुवार को तेज धूप के चलते दिन में हल्की तपिश महसूस हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 91% और न्यूनतम 42% रहा। उत्तर-पूर्व दिशा से लगभग 4.7 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलती रही, जिससे मौसम दिन में सुहाना लेकिन रात में ठंडा बना रहा।

उत्तर-पश्चिमी हवा बढ़ाएगी ठंड

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप ज्यादा तीखी हो सकती है। इस दौरान लगभग 9 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनके कारण रात के समय ठंड में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। गंगा के मैदानी हिस्सों में कंपकंपी बढ़ने की पूरी संभावना है।

Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश