मुरादाबाद

UP Rains: एक बार फिर मानसून इन 18 जिलों में तांडव मचाने को तैयार, अगले 120 घंटो में जमकर बरसेंगे बादल

UP Rains Alert: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन बिजली गिरने के खतरे को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
2 min read
uttar-pradesh-weather-heavy-rains-alert-in-next-120-hours-imd-issued-warning-in-18-districts-of-up
UP Rains: अगले 120 घंटो में जमकर बरसेंगे बादल | Image Source - Pinterest

UP rains alert thunderstorm imd forecast:उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर करवट ली है। उमस भरे दिनों के बाद मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वांचल के 18 जिलों में भारी बारिश (UP Rains) का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश (UP Rains) और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने (15 सितंबर) को चेतावनी दी कि लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश (UP Rains) का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कहां होगी हल्की से मध्यम बारिश (UP Rains)

इसके अलावा सीतापुर, बाराबंकी, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर और गाजीपुर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई में एक-दो जगहों पर बारिश (UP Rains) के आसार हैं।

राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर और जौनपुर में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश (UP Rains) हो सकती है। यहां भी बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान- झमाझम बारिश (UP Rains) जारी

IMD के अनुसार, 16 और 17 सितंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, पश्चिमी यूपी के भी कुछ हिस्सों में बारिश (UP Rains) होने के आसार हैं। 18 से 20 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, जबकि पूर्वी यूपी में कई जगह झमाझम बारिश होगी।

तापमान में आएगी गिरावट

भारी बारिश (UP Rains) के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का यह दौर लोगों को गर्मी से राहत देगा लेकिन बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतनी होगी।

Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी