मुरादाबाद

Amroha News: जमीन विवाद में ग्राम प्रधान को मारी गोली, साथी को जमकर पीटा, दबंगों के हौसले बुलंद

Amroha News: यूपी के अमरोहा में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण देखने पहुंचे ग्राम प्रधान को दबंगों ने गोली मार दी। दबंगों ने ग्राम प्रधान और उनके साथी को लाठी-डंडों से भी पीटा।

less than 1 minute read
Amroha News: जमीन विवाद में ग्राम प्रधान को मारी गोली..

Amroha News Today: अमरोहा में तालाब की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की कोशिश के दौरान ग्राम प्रधान को गोली मार दी। अमरोहा जिले के इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार शुक्रवार शाम को गाटा संख्या 130 की छह बीघा तालाब की जमीन का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान दबंगों ने उन्हें गोली मार दी।

चार के खिलाफ केस दर्ज

घटना को अंजाम देकर दबंग भाग गए। परिजनों ने घायल ग्राम प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तालाब की जमीन पर कब्जा करने वाले दो सगे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में CO पंकज त्यागी ने बताया कि ग्राम प्रधान के भाई राजकुमार की तहरीर पर दो सगे भाई विनोद, विदेश, कोशिंदर और लेखराज के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read
View All
बहन का कत्ल करने वाला इंजीनियर जेल में टूटा, मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

निर्यात पर युद्ध की मार: बंदरगाहों पर अटका हजारों करोड़ का माल, लागत पांच गुना बढ़ने से उद्योगों में हड़कंप

यूपी में मौसम का बदला मिजाज: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ा पारा, मुरादाबाद में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, मौत के मुंह से खींच लाई अपना लाल, ऐसे बचाई 3 वर्षीय बेटे जान

मुरादाबाद बहन हत्याकांड: जेल की पहली रात बेचैन रहा हार्दिक, न खाना खाया न किसी से की बात, कोने में चुपचाप बैठा रहा

अगली खबर