मुरादाबाद

UP Weather Today: यूपी में ठिठुरन भरी सर्दी के बीच मौसम बिगड़ने के आसार, कल होगी बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। जिससे पूर्वांचल समेत प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश (UP Rain) और बूंदाबांदी हो सकती है।

less than 1 minute read
UP Weather Today: यूपी में ठिठुरन भरी सर्दी के बीच मौसम बिगड़ने के आसार..

UP Weather Today: दिसंबर आते ही ठंड बढ़ चुकी है। मुरादाबाद मंडल समेत यूपी में लोगों को ठंड परेशान करने लगी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में हांड कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है और इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है।

कल होगी बारिश (UP Rain)

उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं ने उत्‍तर प्रदेश में रात की सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा नीचे आने लगा है। ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उधर, मुरादाबाद मंडल समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में कल सोमवार (9 दिसम्‍बर) को बारिश (UP Rain) होने की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

Also Read
View All

अगली खबर