Highlights -पति-पत्नी में चल रहा है विवाद -बरेली से लौट कर आया था घर -तीनों ने आने के साथ कर दिया हमला
मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पारिवारिक रंजिश में कारपेंटर को उसके दो सालों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।
पद को लेकर हुआ विवाद तो ऑटो यूनियन अध्यक्ष का सुपारी देकर कराया अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा- देखें वीडियाे
ये है मामला
शहर के करुला निवासी नाजिम कारपेंटर का काम करता है। पिछले काफी समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। जिस कारण वो इन दिनों अपने मायके में रह रही है। नाजिम के मुताबिक वो किसी काम से बरेली गया था और रात घर लौटा था। तभी भूरा और कल्लू अपने साथ शाहनवाज को साथ लेकर आये और मुझपर हमला कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोसी और परिवार वाले बाहर आए तब तक तीनों फरार हो गए। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया।
कश्मीर पुलिस ने नोएडा में की बड़ी छापेमारी, इस आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
मामला संदिग्ध
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है।