9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर पुलिस ने नोएडा में की बड़ी छापेमारी, इस आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में कश्मीर पुलिस ने माराछापा करोड़ों की ठगी के तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस अपने साथ ले गई कश्मीर

2 min read
Google source verification
police_1.png

नोएडा. फर्जी कंपनी बनाकर कश्मीरी व्यापारियों से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में कश्मीर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-2 से 3 आरोपियों को फर्टी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ कश्मीर ले गई है। दरअसल, इन तीनों के खिलाफ कश्मीर के अनंतनाग में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, इन तीनों ठगों को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अपनी दो बेटियों से रेप के आरोपी पिता को अदालत ने सुनाई ऐसी सजा, कांप उठा शख्स

खबरों के मुताबिक, कश्मीर के अनंतनाग पुलिस ने बुधवार को नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद कश्मीर पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ कश्मीर ले गई। कश्मीर पुलिस पहले से ही एक आरोपी को वह अपने साथ लेकर आई थी, उसी की निशानदेही पर नोएडा में छापेमारी की गई है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर के व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी कर उनसे करोड़ों रुपये के फल और मेवा मंगाए और भुगतान नहीं किया।

यह भी पढ़ें: रेलवे में डकैती की योजना बना रहे 10 बदमाशों को पुलिस ने वक्त से पहले ही कर लिया गिरफ्तार

कश्मीरी व्यापारियों की धोखाधड़ी की शिकायत पर अनंतनाग पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान जांच टीम टीम ने पाया कि सेक्टर 2 निवासी कुछ लोगों ने फर्जी कंपनी बनाई गई थी और इस कंपनी के नाम पर वह कश्मीर के व्यापारियों से फल और मेवा मंगा रहे थे, पिछले कुछ माह में ही वह करोड़ों रुपये का सामान मंगाकर पेमेट नहीं कर रहे थे, जब कश्मीर के व्यापारियों ने भुगतान मांगा तो उन्होंने धमकाने के साथ ही अपने सारे नंबर भी बंद कर बैठ गए। जांच टीम ने जब कंपनी के रिकॉर्ड की जांच की गई तो वह भी फर्जी निकला। इन लोगों ने कश्मीर के दर्जनभर से अधिक व्यापारियों के साथ ठगी करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम सिपाही ने एक बीवी के रहते किया दूसरा निकाह तो एसएसपी ने दी ऐसी सजा

इसी संबंध में अनंतनाग पुलिस ने बुधवार को सेक्टर 2 में छापेमारी कर वहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ कश्मीर ले गई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और मोबाइल सिम भी बरामद किए हैं, जिनका उपयोग इन लोगों ने ठगी के धंधे में किया गया था। नोएडा सेक्टर 20 थाना प्रभारी ने बताया कि अनंतनाग पुलिस नोएडा सेक्टर 2 से तेज बहादुर, एहसान, इमरान व सन्नी अरोड़ा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस अपने साथ लाई थी। लेकिन वह किस को अपने साथ लाये थे, इसके संबंध में वह नहीं बता सके।