मुरादाबाद

प्रतिबंधित कछुओं के साथ पकड़ी गई महिला, सद्भावना एक्सप्रेस से जा रही थी लुधियाना

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में वन विभाग की टीम ने जीआरपी की मदद से प्रतिबंधित ब्लैक पान्ड कछुओं की खेप के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
प्रतिबंधित कछुओं के साथ पकड़ी गई महिला

Moradabad News Today: हरदोई से लुधियाना जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस से एक महिला को 163 विलुप्त प्रजाति के प्रतिबंधित कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपना नाम रुखसाना और उन्नाव की निवासी बताया है। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

163 कछुए बरामद

आरोपी महिला सद्भावना एक्सप्रेस से सवार होकर पंजाब की ओर जा रही थी। वह आधी रात के बाद वन विभाग, रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ ली गई। उसके कब्जे से 163 आदद कछुए बरामद किए गए हैं।

महिला के खिलाफ केस दर्ज

जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसे न्यायालय के समस्त पेश किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर