मुरादाबाद

इस शहर में बच्चों के झगड़े में चली गयी युवक की जान

बच्चो बच्चो के झगड़े इतना तूल पकड़ गया कि एक युवक की पीट पीटकर की हत्या कर दी गयी
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 9:21 PM IST
moradabad

मुरादाबाद: शहर के गलशहीद थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया । जब बच्चो बच्चो के झगड़े इतना तूल पकड़ गया कि एक युवक की पीट पीटकर की हत्या कर दी गयी । झगड़े की वजह पुरानी रजिंश का मामला सामने आया है। मृतक की बहन का डेढ़ साल पहले का हुआ था तलाक, तभी से दोनों परिवार में रंजिश चली आ रही है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुरानी रंजिश में हुई हत्या

गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा में मृतक शानू की बहन शबीना की शादी पड़ोस में रहने वाले आरिफ से हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब कुछ सही चलता रहा लेकिन डेढ़ साल पहले शबीना को आरिफ ने तलाक दे दिया था। परिजनों ने शबीना की शादी दूसरी जगह करा दी थी। तभी से आरिफ के घर वाले शानू के परिवार से रंजिश रखने लगे। आज दोनों परिवार के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर बच्चो बच्चो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों घरों के परिजन भी आपस में उलझ गए और आरिफ के परिजनों ने शानू को पीट पीटकर हत्या कर दी।

परिजन तुरंत शानू को निजी अस्पताल लेकर गए यहा से शानू को जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहा शानू को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शानू के चाचा शमीम ने बताया कि घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दूसरी तरफ से आरिफ उसका भाई आबू पिता भोपाली वा मां रेहाना आ गयी शानू अकेला था चारो ने शानू को मारना पीटना शुरू कर दिया शानू के सर पर किसी से वार किया गया जिसके कारण शानू की मौत हो गयी।

इलाके में पुलिस बल तैनात

वहीँ उधर गलशहीद इंस्पेक्टर कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर देदी है मुकद्दमा लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Published on: