मुरादाबाद

गर्माया पकौड़ी मामला:बोले बेरोजगार,मोदी जी हमारे पकौड़े तो कोई खरीद ही नहीं रहा

फ्रीडम फाइटर संगठन ने भाजपा अधक्ष्य अमित शाह के बयान को लेकर आलोचना स्वरुप ताड़ीखाना बाजार में पकौड़े बेचकर विरोध जताया।
2 min read
moradabad news

मुरादाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोजगार के विकल्प के रूप में पकौड़े की चर्चा के बाद ये मुद्दा पूरी तरह राजनीतिक बनता जा रहा है। जिसमें इसे भाजपा के रोजगार देने के वाडे से मुकरना बताया जा रहा है। इसी को लेकर आज शहर में फ्रीडम फाइटर संगठन ने भाजपा अधक्ष्य अमित शाह के बयान को लेकर आलोचना स्वरुप ताड़ीखाना बाजार में पकौड़े बेचकर विरोध जताया। जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार युवकों ने पकौड़े तले और एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को भेजकर बेरोजगार युवकों के लिए युप्युक्त रोजगार देने की अपील की।

फ्रीडम फाइटर संगठन के जिला प्रभारी मनोज प्रजापति ने कहा की भाजपा अधक्ष्य अमित शाह ने पकौड़े को जो रोजगार का साधन बताया है। वो सही है,लेकिन हमारे पकौड़े टन कोई खरीद ही नहीं रहा। वो कच्चे पक्के बन रहे हैं। उन्होंने कहा की अगर सरकार को बेरोजगारों की इतनी फ़िक्र है तो उन्हें बिना किसी गारंटी पांच पांच लाख रूपए लोन दिलाये। यही नहीं फ्रीडम फाइटर संगठन उन्हें बेरोजगार युवकों की सूची दे देगी। मनोज प्रजापति ने कहा की प्रदेश में बारह लाख से अधिक बीएड बेरोजगार हैं,इसके अलावा और भी कई प्रोफेशनल डिग्री धारी बिना काम के घूम कर रहे हैं,इन्हें जल्द से जल्द रोजगार दिलाया जाए।

यहां बता दें की पिछले दिनों प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने पकौड़े बेचने को भी रोजगार के साधन के रूप में अपनी तरह से परिभाषित किया था। जिसका विपक्ष समेत कई संगठनों ने विरोध शुरू किया था। खासकर युवा वर्ग में इसको लेकर ख़ासा नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वहीँ अब अमित शाह द्वारा भी प्रधानमंत्री की बात को जायज ठहराने का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष के नेता पी चिदम्बरम के बयान पर अमित शाह ने राज्यसभा में बयान दिया था। लेकिन अब युवाओं के विरोध के बाद खुद भाजपा नेताओं को जबाब देते नहीं बन रहा है।

Published on:
07 Feb 2018 03:26 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट