
मुरादाबाद: जनपद में उत्तराखंड से सटे थाना ठाकुरद्वारा में लोकल साराफा व्यापारियों को पंजाब से गोल्ड की सप्लाई करने आये व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने आँखों में मिर्च डालकर तमंचे की नोक पर व्यापारी से जेवरात भरा हुआ बैग लूट लिया और फरार हो गए। जिसके तुरंत बाद व्यापारी ने लोकल सर्राफा व्यापारियों को फोन कर दिया जिनकी सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गयी और बदमाशों की तलाश में जुट गयी। सर्राफा व्यापारी से लूट की खबर आग की तरह उत्तराखंड भी पहुची और वहां के व्यापर मंडल के पद अधिकारी भी पहुच गए।
पंजाब निवासी सर्राफ कारोबारी अजीत सिंह बाबा ठाकुरद्वारा और आस पास के इलाके में सोना सप्लाई करता है। और पिछले काफी समय से वो इस काम को कर रहा है। मंगलवार को वह अपने साथी चरणजीत के साथ स्थानीय बाजार आया था। इसके बाद देर शाम वह मुरादाबाद जाने के लिए तिकोनिया के पास खड़े थे,तभी वहां अचानक चार बदमाश आये और आंखों में मिर्च झोंककर उनके बैग लूट ले गए। बदमाश बिना नम्बर की इनोवा गाड़ी से फरार हो गए। उसने फौरन ही स्थानीय व्यापरियों और पुलिस को सूचना थी। अजीत सिंह के मुताबिक बैग में करीब दो किलों सोना और चांदी के भी जेवरात थे। इन सभी की कीमत तक़रीबन एक करोड़ से ऊपर बताई जा रही है।
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ कर हाइवे पर चेकिंग शुरू करवाई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। उधर व्यापारी से लूट की सूचना पर तमाम व्यापारी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस की सक्रियता पर रोष जताया। व्यापारी नेता दीपक वर्मा ने कहा की अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे आन्दोलन करेंगे।
उधर सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया की पंजाब से व्यापारी से लूट की खबर पर पुलिस तुरंत पहुंच गयी। और मौके पर तलाश के साथ जनपद में सभी जगह तलाशी अभियान भी शुरू करा दिया गया है। पूछताछ के आधार पर बदमाशों की जानकारी जुटा जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा।
Updated on:
7 Feb 2018, 10:13 AM IST
Published on:
7 Feb 2018, 9:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.