- बनी आकर्षण का केंद्र रही कावड़, सोरों से अंबाह लेकर आई भक्तों की टोली - शिवरात्रि पर किसरोली धाम में 108 शिवलिंग पर करेंगे जलाभिषेक - जहां से गुजर रही कावड़ मंत्रमुग्ध हो रहे लोग, जगह-जगह हो रही पुष्पा वर्षा
मुरैना. शिवरात्रि में कांवड़ मेले में तरह-तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। कांवडि़ए डीजे की धुनों में कांवड़ लेकर जा रहे हैं। साथ ही भगवान शिव की भक्ति में पूरा वातावरण शिवमय हो गया है, लेकिन इस बीच बाबा केदारनाथ की थीम पर बनी एक कावड़ ऐसी है जो लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। जो रंग-बिरंगी लाइटों से सजाई गई हैं। केदारनाथ मंदिर की थीम पर बनी कांवड़ लोगों का मन मोह रही हैं। ये रंग बिरंगी झांकियों वाली कावड़ जहां से गुजरती हैं वहां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लाइटिंग की वजह से रात का नजारा और भव्य दिखाई दे रहा है। कांवड़ जहां से गुजर रही हैं वहां लोग अपने अपने फोन में कैद करते दिखाई दिए। लोगों ने कांवड़ के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं। काफी जगह पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। रविवार को शाम सोरों गंगाघाट से 30 कांवडिय़ों के जत्थे के साथ यह कांवड़ पूजा-अर्चना के बाद उठाई गई। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते गाते शिव भक्त कांधे पर कांवड़ रखकर भगवान भोलेनाथ और हर हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। पैरों में घुंघरू बांधे शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता हैं। कावड़ जहां से गुजर रही हैं वहां हर कोई केदारनाथ बाबा की आकृति की कावड़ देखकर आश्चर्यचकित हो रहा हैं। इस समूह में शामिल अमित ने बताया कि वे हर वर्ष कांवड़ लेने सोरों से आते हैं। शिवरात्रि पर सिद्धक्षेत्र किसरोली धाम में 108 हर हर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया जाएगा।