मुरैना

जवान के अंतिम संस्कार पर विवाद, परिजन शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़े, अफसर बोले- जवान ने सुसाइड किया

सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार के बीच विवाद के हालात उत्पन्न हो गए हैं। पार्थिव देह पहुंचने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2022, 3:52 PM IST
News
जवान के अंतिम संस्कार पर विवाद, परिजन शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़े, अफसर बोले- जवान ने सुसाइड किया

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार के बीच विवाद के हालात उत्पन्न हो गए हैं। पार्थिव देह पहुंचने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। जवान के परिजन उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़ गए हैं। परिवार का कहना है कि, जबतक उसे शहीद का दर्जा नहीं मिल जाएगा, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि, जिले के अंबाह के जवान का पार्थिव शरीर उसके गृह ग्राम पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि, जवान जल सिंह सखवार बीते शुक्रवार को पाकिस्तान व्दारा फायरिंग में शहीद हो गया था। जम्मू-कश्मीर के अनंत नाग क्षेत्र में स्थित जामिया मस्जिद के पास बने टोल पर ड्यूटी में तैनात थे। दो जवान मौके पर शहीद हुए थे। उनका गृह गांव अंबाह विकास खंड के नगरा सिलावली है। वर्तमान में परिवार अंबाह कस्बे में रह रहा है।


सुसाइड और शहीद मामले ने पकड़ा तूल

पार्थिव शरीर आने के बाद उनके परिजनों की कृषि भूमि और शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़ गए हैं। उनके घर के सामने हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। घर के सामने ही पार्थिव देह रखा हुआ है। दिल्ली से आये सीआरपीएफ के अधिकारी का कहना जलसिंह द्वारा सुसाइड की गई है। सुसाइड और शहीद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर सखवार समाज में आक्रोश है। घर के बाहर हजारों लोग इकट्ठे हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, 10 दिन पहले ही छुट्टी मना कर जलसिंह ड्यूटी पर गया था। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो

Updated on:
13 Nov 2022, 3:52 PM IST
Published on: