23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरफिरे बाइक सवार की दहशत : सड़क पर चलती महिलाओं पर बरसा रहा मुक्के, वारदात CCTV में कैद

ये बाइक सवार साइको हेलमेट लगाकर आता है। खासतौर पर महिओं को निशाना बनाकर उनसे मारपीट करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Nov 2022, 3:24 PM IST

News

सिरफिरे बाइक सवार की दहशत : सड़क पर चलती महिलाओं पर बरसा रहा मुक्के, वारदात CCTV में कैद

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों एक सिरफिरे बाइक सवार की दहशत देखने को मिल रही है। शहर के संजीवनी नगर थाना इलाके के अंत्रगत आने वाले क्षेत्रों में इन दिनों एक साइको युवक लड़कियों और महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा है। बताया जा रहा है कि, ये बाइक सवार साइको हेलमेट लगाकर आता है। खासतौर पर महिओं को निशाना बनाकर उनसे मारपीट करता है। बीते 10 - 12 दिनों से इस युवक द्वारा 20 से 25 महिलाएं मारपीट का शिकार हो चुकी हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस मामले की शिकायत संजीवनी नगर थाने में की है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए सिरफिरे बाइक सवार को ढूंढने में जुट गई है।

आपको बता दें कि, ये सिरफिरा बदमाश कभी बाइक तो कभी मोपेड पर सवार होकर आता है। इसकी पहचान अबतक इसलिए भी नहीं हो सकी है, क्योंकि ये सिरफिरा हेलमेट लगाकर हमला करता है। अचानक ही पीछे से आकर महिलाओं पर मुक्के और लातें बरसाकर तुरंत ही फरार हो जाता है।

यह भी पढ़ें- देसी कट्टे के साथ हथियार तस्कर टीचर गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया भांडाफोड़


नंबर के आधार पर ढूंढ रही पुलिस

मामले में गोरखपुर सीएसपी प्रतिष्ठा राठौड़ का कहना है कि, संजीवनी नगर इलाके में 10 - 12 दिनों से हेलमेट पहनकर एक बाइक सवार सिरफिरे के द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट करने की शिकायत महिलाओं ने थाने में दर्ज करवाई है। सीएसपी प्रतिष्ठा राठौड़ के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नंबर के आधार पर महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग गठित कर दी गई हैं, जो संदिग्ध क्षेत्र में नजर भी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- दो बकरियों ने दिया बच्चों को जन्म, दोनों की शक्लें इंसानों जैसी, वीडियो वायरल


CCTV खंगाल रही पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि, 10 से 12 दिनों से एक अज्ञात बाइक सवार इलाके में महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा है, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- 10 करोड़ का भैंसा : 12 लाख रुपए महीना है इससे कमाई, सुरक्षा में तैनात रहते हैं बंदूकधारी

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो