23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देसी कट्टे के साथ हथियार तस्कर टीचर गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया भांडाफोड़

हथियार तस्करी का भांडा फोड़ने के लिए पुलिस आरोपी टीचक के पास खुद ग्राहक बनकर खुद गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2022, 6:51 PM IST

News

देसी कट्टे के साथ हथियार तस्कर टीचर गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया भांडाफोड़

भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस ने एक हथियार तस्कर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक के पास से दो देसी कट्टे जब्त किए हैं। बता दां कि, पुलिस ने इस कार्रवाई को फिल्मी स्टाइल में अजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी टीचर शहर के एक नामी स्कूल में फिजिक्स का टीचर है। हथियार तस्करी का भांडा फोड़ने के लिए पुलिस आरोपी के पास खुद ग्राहक बनकर गई थी।

मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र मावई का कहना है कि, मुखबिर से सूचना मिली थी कि, शहर में दो लोग अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त हैं। इसके बाद पुलिस ने खुद दोनों से ग्राहक बनकर सम्पर्क साधा। इस दौरान उन्होंने आरोपियों से दो पिस्टल खरीदने का सौदा तय किया। रात में ग्राहक बनकर पुलिस ने शहर के वीरेंद्र नगर में हथियारों की डिलीवरी लेने के लिए बुलाया। इसके बाद आरोपी अंकित रावत और अजय बघेल अपनी बाइक पर तय स्थान पर पहुंचे। यहां पुलिस भी पहले से ही घेराबंदी कर तैनात थी। पुलिस का एक जवान ग्राहक बनकर सामने पहुंचा और पिस्टल की जांच करने लगा। इसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर अंकित रावत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस को देखते ही अजय बघेल मौके से भागने में कामयाब हो गया।

यह भी पढ़ें- दो बकरियों ने दिया बच्चों को जन्म, दोनों की शक्लें इंसानों जैसी, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- 10 करोड़ का भैंसा : 12 लाख रुपए महीना है इससे कमाई, सुरक्षा में तैनात रहते हैं बंदूकधारी


शहर के नामी स्कूल में शिक्षक है हथियार तस्कर अंकित

थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ कि, अंकित शहर के सिटी सेंटर स्कूल में फिजिक्स का टीचर है। साथ ही, लंबे समय से हथियार तस्करी में लिप्त है। दोनों दोस्त ग्राहक की डिमांड पर उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आते थे और प्रदेश में उन्हें सप्लाई करते थे। पुलिस फिलहाल इस मामले में और भी खुलासों और दूसरे आरोपी की गिरफ़्तारी के प्रयासों में आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है।