23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बकरियों ने दिया बच्चों को जन्म, दोनों की शक्लें इंसानों जैसी, वीडियो वायरल

-एमपी के दो शहरों में बकरियों ने दिया अजीब बच्चों को जन्म-दोनों मेमनों की शक्लें इंसानों के जैसी-एक मेमना विदिशा तो दूसरा हरदा जिले में जन्मा-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अजीब मेमनों के वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2022, 5:14 PM IST

News

दो बकरियों ने दिया बच्चों को जन्म, दोनों की शक्लें इंसानों जैसी, वीडियो वायरल

भोपाल. अबतक आपने इंसानों में अजीब सी शक्ल या बिना हाथ पैर वाले बच्चों के पैदा होने के बारे में सुना या देखा होगा। लेकिन, मध्य प्रदेश में बकरियों द्वारा ऐसे मेमनों को जन्म दिया गया है, जिनकी शक्ल किसी इंसान की तरह दिखाई दे रही है। हैरानी की बात ये भी है कि, सूबे में एक नहीं बल्कि दो अलग अलग शहरों में बकरियों द्वारा ऐसी शक्ल के मेमनों को जन्म दिया है। इनमें से एक हरदा जिले का मामला है, जबकि उसी के अगले दिन विदिशा जिले में भी इंसानी शक्ल के मेमने ने जन्म लिया है।


दोनों ही जगह इन मेमनों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है। साथ ही, इन दोनों ही मेमनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- 10 करोड़ का भैंसा : 12 लाख रुपए महीना है इससे कमाई, सुरक्षा में तैनात रहते हैं बंदूकधारी

हरदा में एक पलकों के नीचे मेमने की दोनों आंखें

पहला मामला मध्य प्रदेस के हरदा का है। यहां शहर में रहने वाले एक युवक के घर बकरी ने अजीबो - गरीब मेमने को जन्म लिया। जन्म लेते ही मेमना कौतुहल का विषय बन गया। बकरी मालिक उमेश मराठा ने बताया कि, उनका परिवार वर्षों से बकरी पालन का कार्य कर रहा है। गुरुवार को एक बकरी ने मेमने को जन्म दिया, जो सामान्य नहीं है। उसकी आंखे दो हैं, लेकिन पलकें एक ही हैं। गौर करने पर उसकी शक्ल किसी इंसान के समान दिखाई दे रही है। मेमने को देखने के लिए शहर के लोग लगातार उमेश के घर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : ससुराल बोला- आत्महत्या की है, मायके पक्ष का आरोप- गला रेतकर मारा


सिरोंज में इंसानी शक्ल के मेमने ता जन्म

वहीं, इसके अलगे दिन यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले सिरोंज में भी एक बकरी ने इंसान की तरह दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। घटना के बाद बकरी के दुर्लभ मेमने को देखने वालों की भीड़ लग गई है। हर ओर ये मेमना कोतुलहल का विषय बन गया है। मामला सिरोंज तहसील के सेमल खेड़ी गांव का है, जहां एक बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि, इंसान की शक्ल की तरह बकरी का बच्चा दिखाई दे रहा है। बकरी के मालिक का कहना है कि, जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो घर में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। वहीं, बकरी के मेमने की एक वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप लूटने आए बदमाश, स्टाफ को पीटा, तोड़फोड़ के साथ फायरिंग करते हुए फरार


सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

बकरी के मालिक नबाब खां का कहना है कि, बकरी के बच्चे का मुंह चश्मा लगाए बुजुर्ग जैसा दिखाई पड़ रहा है। शुक्रवार को इस अजीब मेमने का जन्म हुआ है, जो इस समय तक जीवित है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि अमूमन ऐसे विकृत बच्चों की उम्र कम होती है। इस अजीब शक्ल के मेमने को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का दावा है कि, उन्होंने इससे पहले इस तरह की घटना पहले नहीं देखी। अलग तरह मुंह होने के कारण मेमने को बकरी दूध नहीं पिला पा रही है। इसे इंजेक्शन की सिरिंज से दूध पिलाना पड़ रहा है।