23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप लूटने आए बदमाश, स्टाफ को पीटा, तोड़फोड़ के साथ फायरिंग करते हुए फरार

घटना के बाद बिजौली थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2022, 12:33 PM IST

News

पेट्रोल पंप लूटने आए बदमाश, स्टाफ को पीटा, तोड़फोड़ के साथ फायरिंग करते हुए फरार

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के बिजौली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश में तोड़फोड़ और फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप स्टाफ के साथ न सिर्फ मारपीट की। बल्कि, पंप पर तोड़फोड़ करने के साथ साथ कैबिन के अंदर घुस कर रुपए लूटने की भी कोशिश की। ये पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना के बाद बिजौली थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि, ये पूरा मामला बिजौली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पारसेन गांव में स्थित पेट्रोल पंप का है। यहां देर रात पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाश घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों की मारपीट कर दी। बदमाशों ने केबिन में घुसकर लूट की कोशिश की, जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो वो फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण करने वाले हो जाएं सतर्क, चल पड़ा है प्रशासन का बुलडोजर


आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों के नाम राजकुमार गुर्जर, छोटू गुर्जर, विनोद गुर्जर है। इनके साथ साथ अन्य आरोपी भी पंप पर लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिसा का कहना है कि, आरोपियों के खिलाफ लूट की कोशिश के साथ साथ अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो