23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध निर्माण करने वाले हो जाएं सतर्क, चल पड़ा है प्रशासन का बुलडोजर

-अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी-सड़क समेत हटाए पिलर के स्ट्रक्चर-1 एकड़ से अधिक जमीन पर हुई थी अवैध प्लाटिंग-अंबेडकर वार्ड में नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2022, 12:12 PM IST

News

अवैध निर्माण करने वाले हो जाएं सतर्क, चल पड़ा है प्रशासन का बुलडोजर

कटनी. भू-माफियाओं के साथ साथ अवैद निर्माण करने वालों के खिलाफ सरकार की सख्ती के बाद प्रशासन लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के कटनी शहर के वार्ड नंबर 21 अंबेडकर वार्ड के गायत्री नगर में शुक्रवार को गुमान सिंह ठाकुर गली के आकिरी छोर के आगे अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम का बुलडोजर चला। यहां पर लगभग एक एकड़ से अधिक इलाके में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी, जिसपर जेसीबी से प्लाटिंग में पिलर के स्ट्रक्चर, प्लाटाें की चौहद्दी और सड़क तक को हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर शेर चौक निवासी अंबर सोनी, रामप्रसाद सोनी और रामदास सोनी ने यहां पर बिना अनुमति के प्लाटिंग कर ज्यादातर प्लाट बेंच दिए हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं पर काम नहीं कराया गया, जबकि प्लाटिंग के लिए पहले नगर निगम अनुज्ञा लेना जरूरी है। कॉलोनाइजराें के द्वारा मानकों को ताक में रखते हुए प्लाटिंग की गई और लाखों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचाते हुए प्लाटिंग कर लोगाें को अंधेरे में रखकर प्लाट बेचे गए।

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, दौड़ा दौड़ाकर पीटा


ड्रेनेज सिस्टम भी कर दिया था प्रभावित

सूचना पर नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की गई। ये कार्रवाई वार्ड प्रभारी इंजीनियर पवन श्रीवास्तव, अतिक्रमण प्रभारी शैलेन्द्र प्यासी, सेवक बर्मन, अभिषेक सिंह की उपस्थिति में की गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि कॉलोनाइजरों के द्वारा क्षेत्र से निकले नाले के बहाव को भी प्रभावित किया गया है, जिससे लोगाें को बारिश के सीजन समेत सूखे के दिन में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- स्टेज पर फीमेल डांसर के साथ कांग्रेस विधायक ने लगाए ठुमके, वीडियो जमकर VIRAL


10 साल में नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि, गायत्री नगर में गुमान गली के आखिरी छोर में अवैध प्लाटिंग लगभग 10 साल पहले हुई थी। लगातार यहां पर प्लाट बेचने और अनुमति के बिना और अनुमति के विपरीत मकान बनाने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वार्ड के दरोगा, टाइमकीपर, उपयंत्री, इंजीनियर से लेकर कार्यपालन यंत्री ने भी ध्यान नहीं दिया, अचानक अब जाकर कार्रवाई की गई है।


कॉलोनाइजरों पर कसेगा शिकंजा

नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने बताया कि, अंबेडकर वार्ड में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई कराई गई है। बिना अनुमति के प्लाटिंग करने पर नियमाें का पालन न करने वाले कॉलोनाइजराें के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कराएंगे।