
स्टेज पर फीमेल डांसर के साथ कांग्रेस विधायक ने लगाए ठुमके, वीडियो जमकर VIRAL
श्योपुर. अपने किसी न किसी कार्य को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल एक बार फिर चर्चा में आए हैं। इस बार चर्चा का कारण है उनका हालिया सामने आया वीडियो, जिसमें वो फीमेल डांसरों के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस विधायक हरियाणवी गानों पर बालाओं के साथ मंच पर नाचते नजर आए। इसका एक वीडियो सामने आया है।
दरअसल मानपुर जनपद पंचायत की तरफ से तीन दिवसीय रामेश्वर मेले का आयोजन किया गया है। ये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष इसका आयोजित किया जाता है। बुधवार की शाम को राजस्थान से आर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी, जिसमें फीमेल डांसरों द्वारा हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुति दी गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विधायक का डांस वीडियो
इस दौरान राजस्थान की नाचने वाली फीमेल डांसर स्टेज पर जमकर ठुमके लगा रही थी, तभी कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल भी वहां पहुंच गए। इस दौरान विधायक खुद को रोक नीं पाए और देखते ही देखते मंच पर चढ़कर फीमेल डांसरों के साथ जमकर ठुमके लगाने लगे। घटना के कुछ वीडियोज भी सामने आए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Published on:
10 Nov 2022, 7:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.