23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही 3 छात्राओं को रौंदा, 1 छात्रा की स्पॉट पर मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

हैरान कर देने वाली घटना मौके के नजदीक एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें नजर आया कि, ट्रक किस तरह छात्राओं को रौंदते हुए गुजर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2022, 5:49 PM IST

News

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही 3 छात्राओं को रौंदा, 1 छात्रा की स्पॉट पर मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

नरसिंहपुर. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली में गुरुवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। शहर में दौड़ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही 3 छात्राओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। घायल छात्राओं का करेली के शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका उपचार शुरु हो गया है। वहीं, ये हैरान कर देने वाली घटना मौके के नजदीक एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

आपको बता दें कि, ये दर्दनाक सड़क हादसा करेली शहर के कॉलेज मेन रोड का है, यहां दोपहर के समय अपने घर से दुर्गा, काजल और कंचन नामक छात्राएं मेन रोड के किनारे से स्कूल जा रही थी, तभी अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार से आए तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुर्गा मेहरा नामक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ट्रक की चपेट में आने से काजल और कंचन घायल हो गईं, जिनका इलाज करेली के शासकीय अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद मिला लिव - इन में रह रहे किन्‍नर को धोखा, लाखों की चपत लगाकर प्रेमी फरार, जानिए मामला


हैरान कर देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद

घटना के बाद सड़क पर दौड़ रहे तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा करते हुए उसके ट्रक को बस स्टैंड के पास रोक लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। साथ ही, ट्रक में भी आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान घटना की सूचना लगते ही करेली पुलिस और डायल 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने समय रहते ड्राइवर लोगों के चंगुल से छुड़ाकर ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल, अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।