23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 साल बाद मिला लिव – इन में रह रहे किन्‍नर को धोखा, लाखों की चपत लगाकर प्रेमी फरार, जानिए मामला

एक युवक लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए लाखों लूटकर फरार हो गया है। युवक ने किन्नर को 13 लाख की चपत लगाकर हैदराबाद से बुरहानपुर भाग आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2022, 4:17 PM IST

News

8 साल बाद मिला लिव - इन में रह रहे किन्‍नर को धोखा, लाखों की चपत लगाकर प्रेमी फरार, जानिए मामला

बुरहानपुर. हैदराबाद के रहने वाले एक किन्नर को बुरहानपुर के ग्राम महोद में रहने वाले एक युवक लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए लाखों लूटकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि, युवक ने किन्नर को 13 लाख की चपत लगाकर हैदराबाद से बुरहानपुर भाग आया है। कहानी में ट्विस्ट उस समय आया जब किन्नर ने युवक को तलाशने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और आखिरकार पता ढूंढ निकालकर बुरहानपुर आ धमकी।

किन्नर शबनम खान हैदराबाद से बुधवार को बुरहानपुर एसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। किन्नर द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, जुबेर नामक युवक उसके घर से 10 लाख रुपए नगद और 3 लाख रुपए का सोना लेकर भाग आया है। वहीं, किन्नर शबनम खान की शिकायत पर बुरहानपुर के एसपी राहुल कुमार ने थाना शाहपुर को मामले की जांच कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बिशप के घरों और दफ्तर पर EOW Raid, 15 गाड़ियों में सवार होकर अचानक पहुंची है टीम


जानिए मामला

आपको बता दें कि, हैदराबाद निवासी शबनम किन्नर के अनुसार, बुरहानपुर के शाहपुर में स्थित ग्राम मोहद का निवासी जुबेर पिता गुलाब तड़वी मेरे साथ 8 साल से लव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। मैं जुबेर को अपने पति की तरह मानती थी, लेकिन जुबेर अकसर उसके साथ मारपीट करता और पाबंदी लगाता था। इसके बाद मैंने उससे दूरी बनाना शुरु कर दी। इस बीच जुबेर 25 अक्टूबर को हैदराबाद स्थित मेरे घर 3 लाख के सोने के जेवर और घर में रखे 10 लाख रुपए नकद चुराकर भाग गया। शबनम ने ये भी कहा कि, वारदात के समय वो घर पर नहीं थी। लेकिन, चोरी के बाद वो लगातार जुबेर को फोन कर रही थी, लेकिन उसका मोबाइल बंद है। यही नहीं, उसके घर वाले भी फोन नहीं उठा रहे।

यह भी पढ़ें- हॉरर फिल्म देखकर आया इतना गुस्सा, बेट से पीट - पीटकर की मां की हत्या


मैं इंसाफ चाहती हूं- शबनम

किन्नर शबनम के अनुसार, 'जुबेर 15 दिन उसके साथ और 15 दिन बुरहानपुर रहा करता था। मैं उसे अपना पति मानती थी, लेकिन वो मेरे साथ मारपीट करता, जब मैं किन्नरों के सम्मेलन में गई थी तो वो चोरी करके भाग आया। अब मैं इंसाफ चाहती हूं।'

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो