23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिशप के घरों और दफ्तर पर EOW Raid, 15 गाड़ियों में सवार होकर अचानक पहुंची है टीम

जांच एजेंसी ने चर्च कार्यालय और पदाधिकारियों के घर पर सुबह 7 बजे एक साथ मारा छापा, छह घंटे से कार्यवाही जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2022, 2:06 PM IST

News

बिशप के घरों और दफ्तर पर EOW Raid, 15 गाड़ियों में सवार होकर अचानक पहुंची है टीम

छिंदवाड़ा. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ( EOW ) भोपाल की 50 सदस्यीय टीम 15 गाड़ियों सवार होकर गुरुवार की सुबह 7 बजे छिंदवाड़ा पहुंची। टीम ने इन्वेजिलिकल लुथरन चर्च सोसायटी छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों के घरों और कार्यालय में छापा मार कार्रवाई की और दस्तावेजों की जांच शुरु की। टीम की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी है।

मामले की विवेचना कर रहे ईओडब्ल्यू भोपाल इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने बताया कि, लगभग एक महीने पहले सोसायटी के ही एक पक्ष ने कर्मचारियों के वेतन में ईपीएफ की कटौती के गबन संबंध में शिकायत की थी। कर्मचारियों का अंशदान नियोक्ता ने नहीं दिया है। वर्ष 2010 से अब तक का मामला है। इसमें लगभग 125 कर्मचारियों के ईपीएफ संबंधी घोटाला है। लगभग चार से पांच करोड़ की राशि गबन की गई है। सोसायटी ने कहीं भी जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- 'मिशन निवेश' के लिए मुंबई दौरे पर शिवराज, अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपतियों से कर रहे मुलाकात

गुरुवार को एक साथ और एक ही समय पर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शुक्का के छिंदवाड़ा निवास, सोसायटी के छिंदवाड़ा कार्यालय, सचिव नितिन सहाय, ट्रेजरर एसपी दिलराज, सोसायटी के भोपाल में अध्यक्ष अनिल माटिल के घर दस्तावेजों के संकलन के लिए छापेमार कारर्वाई की गई है। पदाधिकारियों से ईपीएफ संबंधी पूरी डिटेल मांगी है। साक्ष्य संकलन के लिए कैश बुक, ऑडिट रिपोट्र्स सहित अन्य जानकारी ली जा रही है। ईपीएफ संबंधी दस्तावेजों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हॉरर फिल्म देखकर आया इतना गुस्सा, बेट से पीट - पीटकर की मां की हत्या

प्रारंभिक जांच के बाद अपराध दर्ज

ईओडब्ल्यू इंस्पेक्टर पंकज गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद पांचों पदाधिकारियों पर 420, 120, 409, ईपीएफ एक्ट 14(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इसके बाद न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर गुरुवार को तलाश के लिए घर एवं कार्यालय पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों एवं कार्यालय से दस्तावेज मांगें है। तलाशी ली जा रही है। अभी कार्यवाही जारी है। बता दें कि ईओडब्यू राज्य सरकार के उन मामलों की जांच करती है जिनमें राज्य सरकार की राशि या अनुदान का गबन होता है या धोखाधड़ी होती है।