23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉरर फिल्म देखकर आया इतना गुस्सा, बेट से पीट – पीटकर की मां की हत्या

एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो उसकी शादी नहीं करा पा रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2022, 1:37 PM IST

News

हॉरर फिल्म देखकर आया इतना गुस्सा, बेट से पीट - पीटकर की मां की हत्या

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो उसकी शादी नहीं करा पा रही थीं। आरोपी ने बल्ले पीट-पीट कर जान ले ली। वारदात शहर के कोहेफिजा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले खानू गांव की है।

पुलिस खुलासे के अनुसार, शादी नहीं कराने से वो अपनी मां से नाराज था। उसने क्रिकेट खेलने वाले बल्ले से मां को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। खास बात ये है कि, मां की हत्या की साजिश को उसने हॉरर फिल्म देखकर रची थी।बता दें कि, शहर के खानू गांव में रहने वाली आसमा फारुखी के दो बेटे अताउल्ला और अब्दुल अहद हैं। मंगलवार को बड़ा बेटा अताउल्ला खान अपनी पत्नी के साथ अशोका गार्डन अपने ससुराल गया था। इस दौरान घर में मां और छोटा बेटा अब्दुल अहद अकेले थे। बड़े बेटे के अनुसार, जब वो घर लौटा तो मां खून में लथपथ हालत में पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- 'मिशन निवेश' के लिए मुंबई दौरे पर शिवराज, अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपतियों से कर रहे मुलाकात


पीएम रिपोर्ट से कहानी में आया ट्विस्ट

घायल मां को लेकर वो अस्पताल गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की मौते के बाद छोटे बेटे अब्दुल अहद ने बताया था कि, उसकी मां छत से गिरकर घायल हुई थी। इस आधार पर पुलिस इसे हादसा मान रही थी, लेकिन मामले में ट्विस्ट उस समय आया, जब पीएम रिपोर्ट में पुलिस को पता लगा कि, ये हादसा नहीं हत्या है। इसपर पुलिस ने सबसे पहले दोनों भाइयों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पुलिस को मालूम हुआ कि, बड़ा बेटा तो घटना के दौरान घर से बाहर था। छोटा बेटा और मां ही घटना के दौरान घर में थे। इसके बाद जब पुलिस ने छोटे बेटे से पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा जब सख्ती से पूछा गया तो उसने हत्या का राज खोल दिया।

यह भी पढ़ें- नदी में नहा रहे बच्चे को खींच ले गया था मगरमच्छ, दो दिन बाद मिला सिर्फ पैर


हॉरर फिल्म देखकर रची थी मां की हत्या की साजिश

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा का कहना है कि, आरोपी ने बीकॉम किया है। उसने मां की हत्या करना कबूल लिया है। साथ ही, पुलिस द्वारा सबूतों को भी जुटा लिया गया है। आरोपी अब्दुल अपनी मां से उसकी शादी नहीं कराए जाने को लेकर नाराज चल रहा था। इस बात पर मां बेटे के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। मंगलवार को घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर उसने 15 मिनट तक मां पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि, आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है, यही वजह है कि, मां द्वारा तमाम कोशिशें करने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। खास बात ये है कि, आरोपी यूट्यूब पर अकसर हॉरर फिल्में देख करता था। ऐसे में उसने कबूल किया है कि, उसने हॉरर फिल्म देखकर अपनी मां की हत्या की साजिश रची थी।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो