23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी में नहा रहे बच्चे को खींच ले गया था मगरमच्छ, दो दिन बाद मिला सिर्फ पैर

नदी में नहाने गए 14 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। दो दिन बाद बुधवार को नदी किनारे उसका सिर्फ एक पैर मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Nov 2022, 9:14 PM IST

News

नदी में नहा रहे बच्चे को खींच ले गया था मगरमच्छ, दो दिन बाद मिला सिर्फ पैर

श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर में जिले में एक मगरमच्छ के हमले का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दिन पहले नदी में नहाने गए 14 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि, नहाते से अचानक मगर मच्छ ने बच्चे को जबड़े से पकड़कर पानी में खींचकर ले गया। इसके बाद से बच्चे की तलाश की जा रही थी। इसी बीच दो दिन बाद बुधवार को नदी किनारे उसका सिर्फ एक पैर मिला है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

आपको बता दें कि, शहर के रघुनाथपुर थाना इलाके के रिझेंटा गांव के पास चंबल नदी है। जहां दो दिन पहले एक 14 वर्षीय दिलीप केवट नहाने गया था। इस दौरान एक मगरमच्छ ने पीछे से उसपर हमला किया और जबड़े में दबाकर नदी के गहरे पानी की ओर ले गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। हालांकि, नदी में मगरमच्छ की सक्रीयता का पता होने के कारण कोई भी पानी में कूदकर बच्चे को तलाश करने के लिए तैयार नहीं था। इसी गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बीते दो दिनों से बच्चे को बोट की मदद से तलाश रही थी, लेकिन इस दौरान कहीं बच्चे का पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें- इस लड़की ने किया श्री कृष्ण से विवाह, बारात आई, कन्यादान के बाद विदाई भी हुई, फिर घर लौट आई दुल्हन


दो दिन बाद मिला पैर

वहीं, बुधवार को उस समय अचानक एक बार चंबल नदी के तट पर हड़कंप मच गया, जब नदी किनारे शरीर से हुआ अलग एक पैर मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन से शिनाख्त कराई गई तो संभावना जताई जा रही है कि, पैर उसी बालक का है, जिसे दो दिन पूर्व मगरमच्छ घसीटकर ले गया था। फिलहाल, पुलिस बाकी का शरीर तलाशने में जुटी हुई है।