23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़की ने किया श्री कृष्ण से विवाह, बारात आई, कन्यादान के बाद विदाई भी हुई, फिर घर लौट आई दुल्हन

एक पिता ने लाइलाज बीमारी से जूझ रही अपनी बेटी की खुशी की खातिर उसकी शादी अनोखे ढंग से की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Nov 2022, 8:29 PM IST

News

इस लड़की ने किया श्री कृष्ण से विवाह, बारात आई, कन्यादान के बाद विदाई भी हुई, फिर घर लौट आई दुल्हन

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पिता ने लाइलाज बीमारी से जूझ रही अपनी बेटी की खुशी की खातिर उसकी शादी अनोखे ढंग से की है। जिले के मोहना में रहने वाली 26 वर्षीय बेटी को लाइलाज बीमारी ब्रेन डिसऑर्डर ने घेर लिया था। बेटी चलने फिरने में लाचार थी। 3 दिन पहले पिता ने बेटी को खुश करने के लिए उसकी शादी करने का फैसला किया। रिश्तेदारों को फोन करके बेटी की शादी में बुलाया, मेहमान भाए आए, सबके मन मे यही सवाल था कि आखिर दूल्हा कौन है। इसी बीच बारात भी आ गई, जिसे देखकर कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमान हैरान रह गए। क्योंकि, दूल्हे के स्थान पर स्वयं कन्हैया जी बैठकर आए थे।


कान्हा जी दूल्हा बनकर आए, उनके साथ बाराती भी जमकर डांस कर रहे थे। शादी की सारी रस्में हुई, बेटी विदा हुई लेकिन विदाई के बाद ही पिता के घर वापस आ गई और गोदी में अपने पति के रूप में भगवान कन्हैया को भी लाई थी। बेटी की अनोखी शादी करने वाले पिता की खुशी का ठिकाना नही था, लेकिन इस खुशी के बीच कही न कहीं दर्द भी दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें- बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत में 40 यात्री घायल, कैबिन में फंसे ड्राइवर की JCB से बॉडी तोड़कर निकाला


भगवान की शादी का अद्भुत नजारा

बेटी के घर बारात आई तो जोरदार आतिशबाजी भी हुई, डीजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे। इस अनोखी शादी का नजारा जिस किसी ने भी देखा वो हैरान रह गया और हैरान हों भी क्यों न, क्योंकि ये शादी स्वंयं भगवान की जो है।


धूमधाम से हुई शादी

आपको बता दें कि, दो दिन पूर्व भगवान कृष्ण ग्वालियर में रहने वाली 26 वर्षीय सोनल राठौर से शादी रचाने आए। लाइलाज बीमारी से जूझ रही सोनल बचपन से बेड पर है। परिवार के लोगों ने हर स्तर पर उसका इलाज कराया। लेकिन जब कहीं से कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्हें बेटी की फिक्र सताने लगी। उसका सामाजिक संस्कार की जिम्मेदारी भी है। लिहाज़ा पिता ने अपनी बेटी की डोर भगवान के हाथ सौंप दी। बेटी सोनल का रिश्ता भगवान कृष्ण से कर दिया। सोनल के पिता शिशुपाल राठौर के अनुसार, बेटी की शादी, उसी धूमधाम से की गई, जितनी और बेटियों की होती है। वहीं, सोनल के भाई भी इस शादी से बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें- उमा भारती के अज्ञातवास के सवाल को टाल गए शिवराज, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर करने लगे बात, VIDEO


जीजा के रूप में मिले भगवान

आपको बता दें कि, ग्वालियर में व्यवसाई शिशुपाल राठौर ने 6 नवंबर को अपने सभी रिश्तेदारों को अचानक फोन किया कि, उनकी बेटी सोनल की 7 तारीख को शादी है। शादी में जरूर आएं। शादी का आमंत्रण पाकर रिश्तेदार भी हैरान थे कि, आखिर ऐसा कौन शख्स है, जो शारीरिक रूप से अक्षम लड़की से शादी करने जा रहा है। सोनल की बहनें भी इस विवाह से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि, उन्हें इस बात की ही खुशी नहीं कि, उनकी दीदी दुल्हन बनी है। इस बात की भी है कि, उन्हें भगवान कृष्ण जैसे पति मिले हैं।


हर ओर की जा रही पिता के फैसले की सराहना

सोनल राठौर की शादी में बारात आई, भोज, मेहंदी, भांवर और विदाई हुई। वापस भाई मंदिर से विदाई करा कर घर भी ले आए। सभी रिश्तेदारों ने जश्न मनाया, खुशी साझा की और अंत में विदाई के समय जमकर रो पड़े। बहरहाल परिवार के लोगों ने इस उम्मीद के साथ अपनी बेटी की कन्हैया से शादी की है, कि अब वहीं उसे सहारा देंगे। इस शादी को देखने सुनने वाले भी पिता के इस फैसले की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियोx8fa8i7