23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती के ट्वीट ने फिर बढ़ाई बीजेपी और सरकार की मुश्किल, कांग्रेस ने कहा- धन्यवाद

प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी उमा भारती के एक ट्वीट से बढ़ गई है। सत्ता के गलियारों में सियासी बयानबाजी के साथ साथ विपक्ष को भी तंज कसने का मौका भी मिल गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2022, 3:43 PM IST

News

उमा भारती के ट्वीट ने फिर बढ़ाई बीजेपी और सरकार की मुश्किल, कांग्रेस ने कहा-धन्यवाद

भोपाल. शराबबंदी के मुद्दे पर अज्ञातवास पर गईं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी और सरकार को घेरा है। आपको बता दें कि, प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी उनके द्वारा किये गए एक ट्वीट से बढ़ गई है। सत्ता के गलियारों में सियासी बयानबाजी के साथ साथ विपक्ष को भी तंज कसने का मौका भी मिल गया है। इधर चर्चा इस बात की हो रही है कि, क्या उमा भारती को बीजेपी आलाकमान साइडलाइन कर रहा है या फिर कुछ और बात है ? मसला वही शराबबंदी का है। फिलहाल, उमा अज्ञातवास से लौटकर सरकार से सवाल करेंगी।


ये बात तो सभी जानते हैं कि, उमा भारती पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही हैं। इसके लिए वो कई बार धरना प्रदर्शन और शराब की दुकान पर पत्थर भी चला चुकी हैं। वो शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भी अपनी बात रख चुकी हैं। उसके बाद 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश सरकार ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया था, जिसमें सीएम शिवराज के साथ उमा भारती भी शामिल थीं। तभी से उमा भारती लगातार यात्राएं कर रही हैं। अब उन्होंने एक बार ट्वीट करते हुए कहा है कि, बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं का निजी तौर पर तो उनके इस अभियान को समर्थन है, लेकिन सरकार और पार्टी ऐसा कोई आयोजन नहीं कर रही, जिससे समाज को शराब बंदी के लिए जागरुक किया जा सके।

यह भी पढ़ें- बिशप के घरों और दफ्तर पर EOW Raid, 15 गाड़ियों में सवार होकर अचानक पहुंची है टीम

यह भी पढ़ें- हॉरर फिल्म देखकर आया इतना गुस्सा, बेट से पीट - पीटकर की मां की हत्या


8 दिसंबर तक अज्ञातवास पर उमा

उमा भारती के अनुसार, वो 8 दिसंबर तक अमरकंटक के आसपास अज्ञातवास पर हैं। 8 दिसंबर के बाद वो सरकार से बात करेंगी कि, आखिर शराबबंदी को लेकर उनकी क्या नीति है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने गंगा सफाई अभियान का भी जिक्र किया और कहा कि, इस अभियान में भी आम जनता का तो समर्थन मिला था, लेकिन हमारी सरकार उस मामले को लेकर भी तटस्थ थी।

यह भी पढ़ें- 'मिशन निवेश' के लिए मुंबई दौरे पर शिवराज, अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपतियों से कर रहे मुलाकात


ट्वीट से बढ़ा सियासी पारा

उमा भारती के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने भी बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस ने उमा भारती को धन्यवाद दिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि, 'गंगा की सफाई और शराबबंदी पर सरकार का रुख जनता के सामने रखने के लिए उमा भारती जी का धन्यवाद।' उन्होंने कहा कि, 'उमाजी के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि, भारतीय जनता पार्टी के कई मुखोटे हैं। उमा भारती ने उनका एक मुखौटा उतारा है। वो अब दीदी मां हो गई हैं और ऐसे में बीजेपी उनकी उपेक्षा करने में लगी हुई है, जबकि 2003 में उन्होंने ही मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता में वापसी कराई थी।'


भाजपा ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि, 'संतों और महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस को उमा जी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं। ये वही कांग्रेस है जो मिर्ची बाबा जैसे संतों का सम्मान करती है और असली संतों का अपमान।' उन्होंने कहा कि, 'उमा भारती जी का जो उद्देश्य है वही सरकार का उद्देश्य है, सरकार उमा भारती जी के साथ मिलकर लगातार जन जागरूकता का काम कर रही है। लेकिन, एकदम से शराबबंदी प्रदेश में संभव नहीं, क्योंकि एकदम से शराबबंदी होने पर लोग जहरीली शराब की तरफ जा सकते हैं, जिसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।'

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो