23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, दौड़ा दौड़ाकर पीटा

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्र आपस में भिड़ गए। इस दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2022, 8:05 PM IST

News

इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, दौड़ा दौड़ाकर पीटा

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्र आपस में भिड़ गए। इस दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। छात्रों ने एक - दूसरे को जमकर लाठी-डंडों से पीटा है। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आई है कि, जूनियर छात्रों ने सीनियरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

आपको बता दें कि, शहर में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। सूत्रों की मानें तो विवाद रैगिंग को लेकर शुरु हुआ था, जो देखते ही देखते इतना बढ़ा कि, कॉलेज परिसर से शुरु होकर सड़क तक आ पहुंचा। छात्रों के दो गुटों में बीच जमकर लाठी-डंडे चले इनमें एक गुट जूनियर छात्रों का था तो दूसरा सीनियर छात्रों का। बताया ये भी जा रहा है कि, सीनियर छात्रों ने छात्रावास में घुसकर तोड़फोड़ की है। इसके बाद गुस्साए जूनियर छात्रों ने भी हमला उनपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- स्टेज पर फीमेल डांसर के साथ कांग्रेस विधायक ने लगाए ठुमके, वीडियो जमकर VIRAL

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही 3 छात्राओं को रौंदा, 1 छात्रा की स्पॉट पर मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

सामने आया छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो

मारपीट का मामला रांझी थाना पुलिस तक भी पहुंचा। घटना के बाद जूनियर छात्र थाने पहुंचे और सीनियर छात्रों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज करा दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- पुलिस की मेहमान बनी भैंस, 4 दिन तक स्टाफ ने की जमकर खातिरदारी

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद मिला लिव - इन में रह रहे किन्‍नर को धोखा, लाखों की चपत लगाकर प्रेमी फरार, जानिए मामला