23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : ससुराल बोला- आत्महत्या की है, मायके पक्ष का आरोप- गला रेतकर मारा

मौके पर पहुंची पुलिस से एक तरफ तो ससुराल पक्ष ने कहा कि, युवती ने आत्महत्या की है। वहीं, दूसरी तरफ मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2022, 1:56 PM IST

News

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : ससुराल बोला- आत्महत्या की है, मायके पक्ष का आरोप- गला रेतकर मारा

अनूपपुर. मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, घटना जिले के भालूमाड़ा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी भर्रा टोला की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से एक तरफ तो ससुराल पक्ष ने कहा कि, युवती ने आत्महत्या की है। वहीं, दूसरी तरफ मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि, जिले के ही देवगांव में रहने वाली रेखा केवट का विवाह जुलाई 2021 में पौड़ी में रहने वाले मोहन लाल केवट के साथ हुआ था। शुक्रवार शाम रेखा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बेटी की मौत की जानकारी जैसे ही मायके वालों को लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। यहां पहले से ही आसपड़ोस में रहने वालों का हुजूम लगा हुआ था। यहां युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि, मृतका के गले में खरोच के निशान थे। तब इसकी सूचना मायके पक्ष वालों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें- दरगाह में युवती की लाश मिलने से सनसनी, हत्यारे ने नाक काटकर दी मौत


सुसाइड या मर्डर? उलझी पुलिस

घटना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस को मृतिका के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि, ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के पिता का कहना है कि, पति-देवर और ससुर ने बेटी की गला रेतकर हत्या की है। मृतिका के गली में रस्सी से रेतने के निशान दिख रहे थे। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि, रेखा ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप लूटने आए बदमाश, स्टाफ को पीटा, तोड़फोड़ के साथ फायरिंग करते हुए फरार

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो