
दरगाह में युवती की लाश मिलने से सनसनी, हत्यारे ने नाक काटकर दी मौत
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में स्थित एक दरगाह में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि, मृतका की नाक पूरी तरह से कटी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि, शहर के गणपति थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले जलालुद्दीन शाह बाबा की दरगाह परिसर में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दरगाह से युवती का शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की नाक कटी हुई थी। युवती की लाश मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
हत्या कर दरगाह में फैंकने की आशंका
बताया जा रहा है कि, युवती की हत्या कर दरगाह के अंदर झाड़ियों में फेंका गया है। युवती की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी राहुल कुमार ने बताया कि, युवती की हत्या कर शव को दरगाह के अंदर झाड़ियों में फेंका गया है। उसके हाथ - पैर बंधे हुए थे। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो
Published on:
12 Nov 2022, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.