मुरैना

MP में पार्षद ने CMO की शर्ट में ठूंस दी चूड़ियां, दफ्तर में मचा बवाल, Video Viral

mp news: विवाद की वजह नपा क्षेत्र में जगह-जगह फैला कचरा और गंदगी थी। मामले का वीडियो सोशल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Apr 24, 2026
Councilor Stuff's Bangles into CMO Shirt ambah video viral mp news
Councilor Stuff's Bangles into CMO Shirt (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

mp news: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह नगर पालिका परिषद कार्यालय में बड़ा बवाल देखने को मिला। यहां गुरुवार को पार्षद और सीएमओ के बीच विवाद हो गया। विवाद की वजह नपा क्षेत्र में जगह-जगह फैला कचरा और गंदगी थी। मामले का वीडियो सोशल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद सीएमओ को चूड़ियां देने का प्रयास कर रहा है।

पार्षद ने सीएमओ के शर्ट में ठूंसी चूड़ियां

दरअसल, वार्ड 6 के निर्दलीय पार्षद विक्रम सिंह तोमर अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर पिछले दो दिनों से सीएमओ से मिलने का प्रयास कर रहे थे। सीएमओ के अवकाश पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। गुरुवार को सीएमओ के कार्यालय पहुंचने पर पार्षद ने विरोध स्वरूप चौंकाने वाला कदम उठाया। वह अपने समर्थकों के साथ सीधे सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। यहां निर्दलीय पार्षद विक्रम सिंह तोमर ने सीएमओ शारिब कौसर को चूडियां देने का प्रयास किया। उनके मना करने पर उनकी शर्ट में चूडियां डाल दी। घटना के बाद नगर पालिका कार्यालय में कुछ समय के लिए तनाव भरा माहौल रहा।

इस मामले को लेकर था विरोध

पार्षद का आरोप है कि वार्ड में कचरा, नाले-नालियों की सफाई और विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने वर्ष 2022 से 2026 तक नगर पालिका द्वारा कराई गई सामग्री सप्लाई का विवरण भी मांगा है और रेतपुरा क्षेत्र में कचरा डालने पर रोक लगाने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि अगर जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था और जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

CMO ने की शिकायत

सीएमओ शारिब कौसर ने बताया कि वे पारिवारिक कारणों से अवकाश पर थे। उन्होंने कहा कि पार्षद द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है और इस संबंध में थाने में आवेदन दिया जाएगा। सीएमओ शारिब ने मामले को लेकर कहा कि मैं दो दिन की छुट्टी पर था, क्योंकि मेरी बेटी की तबीयत खराब थी। इस दौरान पार्षद मिलने आए थे.लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। आज कार्यालय में उन्होंने अभद्र व्यवहार किया है, जिसकी शिकायत थाने में की जाएगी। वहीं, पार्षद विक्रम सिंह तोमर नगर पालिका में कई बार शिकायत और परिषद बैठक में मुद्दा उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसलिए मुझे विरोध दर्ज कराना पड़ा।

पुलिस ने कहा ये

मामले में अंबाह थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल इस मामले में सीएमओ की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर उनकी या नगर पालिका की तरफ से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
24 Apr 2026 04:46 pm
Published on:
24 Apr 2026 04:31 pm