मुरैना

पति, ससुर और देवर की हैवानियत, पहले की मारपीट फिर…

Crime News : मुरैना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति, ससुर और देवर ने महिला के साथ हैवानियत करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानिए क्या है मामला...

2 min read
Jan 16, 2025
crime news

Crime News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लालची ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए महिला के साथ हैवानियत करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। पति, ससुर और देवर ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की और फिर कुएं में फेक दिया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद पीड़िता को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानिए पूरा मामला

Crime News

बता दें कि दहेज प्रताड़ना का ये पूरा मामला मुरैना के सबलगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़िता के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसके साथ जमकर मारपीट की। विवाद के दौरान उन्होंने महिला को घर के पास बने कुएं में फेक दिया। पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने पहुंचे। महिला का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

पुलिस पर भी आरोप

पीड़िता ने दहेज प्रताड़ना को लेकर अपने पति, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही महिला ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Published on:
16 Jan 2025 01:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर