26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में फैले HMPV वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी, 24 घंटे में होंगे 5000 टेस्ट

HMPV Virus Alert : आइसीएमआर ने एचएमपीवी वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत निजी व सरकारी मेडिकल कॉलेजों को इसकी जांच की अनुमति दी गई है।लैब में एक बार में 24 घंटे में 5 हजार टेस्ट किए जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 16 Jan 2025, 9:02 AM IST

HMPV Virus Alert

HMPV Virus Alert

HMPV Virus Alert : एचएमपी वायरस टेस्ट की जांच अब इंदौर में होगी। आइसीएमआर ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत निजी व सरकारी मेडिकल कॉलेजों को इसकी जांच की अनुमति दी गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जांच की स्वीकृति मिलने के बाद जांच किट एक-दो दिन में पहुंचेगी। फिलहाल इसके दो सेट भेजे जाएंगे, जिससे 120 के लगभग जांच किट रहेगी। कोरोना वायरस की जांच जिस मशीन में होती है उसी में इसके टेस्ट भी किए जा सकेंगे, जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे में दी जाएगी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग लैब में यह जांच होगी।

ये भी पढें - सर्दी हुई प्रचंड, बारिश का भी अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी घोषित

24 घंटे में 5 हजार टेस्ट

लैब में एक बार में 24 घंटे में 5 हजार टेस्ट(HMPV Virus Alert) किए जा सकते हैं। विभागाध्यक्ष व लैब प्रभारी डॉ. साधना सोडानी ने बताया, पहले चरण में केवल सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती ऐसे मरीज जिनका कोविड व इन्लूएंजा टेस्ट निगेटिव आया है, उनकी जांच होगी। मरीज अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए अलग गाइड लाइन व किट रहेगी।

संयुक्त रहेगी जांच टीम

डॉक्टर्स के अनुसार, कोविड जैसी स्थिति फिलहाल नहीं है। यह एहतियात के तौर पर जांच हो रही है। जांच के लिए सिर्फ एमजीएम मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम को अनुमति रहेगी। इसके लिए पीपीई किट पहनने की आवश्यकता नहीं है। मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। बच्चों की निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। अगर लक्षण है तो उन्हें अलग वार्ड में रखा जाएगा।