मुरैना

मुरैना भाजपा में बगावत! विधानसभा अध्यक्ष के बंगले पर पार्षदों ने डाला डेरा

Morena BJP Rebellion- मुरैना जिले की भाजपा यूनिट में चल रही बगावत अब सड़क पर दिखाई देने लगी है। पार्षदों और उनके पतियों ने ग्वालियर स्तिथ विधानसभा अध्यक्ष के बंगले पर डाला डेरा डाला।

2 min read
Jun 19, 2026
morena bjp rebellion MP Assembly speaker bungalow councilors protest
Morena BJP Rebellion- मुरैना नगर निगम के भाजपा के पार्षदों और उनके पतियों ने विस अध्यक्ष के बंगले के पास दिया धरना (फोटो सोर्स- Sharda Solanki Facebook)

MP Assembly speaker bungalow- मध्य प्रदेश के मुरैना नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और कायाकल्प योजना के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भाजपा के भीतर सियासी संग्राम खुलकर सामने आ गया है। महापौर शारदा सोलंकी के खिलाफ भाजपा के 11 पार्षदों और उनके पतियों ने मोर्चा खोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है।

वहीं महापौर भी गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के ग्वालियर बंगले (MP Assembly speaker Bungalow) पर पहुंची जहां विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे शाम छह बजे मुलाकात करने की बात कही है। इस घटना ने भाजपा संगठन के भीतर खेमेबाजी (Morena BJP Rebellion) को भी उजागर कर दिया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद अब मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल आ सकते है। हालांकि, इसक बात की पुष्टि अब तक आधिकारिक तौर पर पार्षदों द्वारा नहीं की गई है।

प्रदेश संगठन तक पहुंची बगावत की जानकारी

एक ओर पार्षदों ने कहा है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह धरना देकर आंदोलन करेंगे। वहीं दूसरी ओर महापौर ने अपनी शिकायत पार्टी संगठन और प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची दी है। इससे नगर निगम का विवाद अब स्थानीय राजनीति से निकलकर भाजपा प्रदेश संगठन के दरवाजे तक पहुंच गया है।

पार्षदों से मिले विधानसभा अध्यक्ष

गुरुवार सुबह मुरैना से भाजपा के 11 पार्षद और उनके पति के ग्वालियर स्थित सरकारी बंगले पर पहुंच गए। इस दौरान सुबह 10 बजे महापौर शारदा सोलंकी भी विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंची। वहीं, दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष ने महापौर से कहा कि वह शाम छह बजे के बाद उनसे मुलाकात करेंगे, तो उधर पार्षदों से शाम चार बजे के बाद मिलने की बात कही। सबसे अहम बात तो यह है कि बीते रोज महापौर ने एमआईसी भंग कर दी है। इससे भी पार्षदों में नाराजगी देखी जा रही है।

भाजपा पार्षद बोलेः 20 पार्षद विस अध्यक्ष से मिलने पहुंचे

भाजपा पार्षद बदन सिंह यादव ने कहा कि उनके साथ 20 पार्षद विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंचे है, जिसमें से 11 पार्षद भाजपा के है, बाकी बहुजन समाज पार्टी के भी पार्षद हैं। उनका दावा है कि महापौर के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। साथ ही पार्षदों की बात नहीं सुनी जा रही है। नगर निगम में भ्रष्टाचार आज चरम पर है

मैंने प्रदेश संगठन और पार्टी फोरम पर रखी हैं अपनी बातः महापौर

महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि पार्षदों द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद है। पार्षदों ने जो भी पार्टी के खिलाफ गतिविधि की है। उसके वीडियो मैंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को मैंने जानकारी दे दी है। मैं सुबह विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने गई थी।

प्रदेशाध्यक्ष बोले- मुझे जानकारी नहीं

मुरैना में महापौर और पार्षदों के बीच क्या मामला चल रहा हैं। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। इसकी सही जानकारी जिला संगठन प्रभारी दे सकते हैं। आप उनसे बात कीजिए।
भाजपा हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष

संभाग प्रभारी के सामने नहीं आया विषय

महापौर और पार्षदों के बीच क्या मामला चल रहा है, यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं कुछ दिनों पहले मुरैना गया था. ऐसा कोई विषय मेरे सामने नहीं आया।- डॉ. अभय प्रताप यादव, चंबल संभाग प्रभारी भाजपा

सुनी जाएगी दोनों पक्षों की बात- जिला प्रभारी

दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी। पार्टी फोरम के भीतर इनको बात करनी चाहिए। हालांकि अभी यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।-राजू बाथम, जिला प्रभारी भाजपा

Published on:
19 Jun 2026 03:05 pm