मुरैना

MP में व्यापारी ‘हनी ट्रैप’ में फंसा, आरोपी महिला की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल

Morena Honey Trap Case: व्यापारी को बहाने से बुलाकर कमरे में बंधक बनाया, आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। मामले में आरोपी की भाजपा नेताओं के साथ वाली तस्वीरें वायरल हो रही है।
2 min read
May 15, 2026
Morena Honey Trap Case photos of accused woman and BJP leaders going viral MP News
Morena Honey Trap Case accused Sonam Kushwaha (फोटो -Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है। 10 मई को जिले के जौरा क्षेत्र में एक फर्नीचर शोरूम शिवहरे स्टील फर्नीचर शोरूम केसंचालक रमेश शिवहरे को हनीट्रैप (Morena Honey Trap Case) में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारी को बहाने से बुलाकर कमरे में बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। सबसे हैरानी वाली बात ये सामने आई है कि मामले की मास्टरमाइंड बताई जाने वाली महिला की सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के साथ कई फोटो वायरल हो रही हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों पर एफआईआर करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, दो आरोपी महिलाएं अभी भी फरार है।

आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने व्यापारी को बहाने से बुलाकर कमरे में बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पीड़ित की शिकायत पर जौरा थाना पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़ित व्यापारी ने सोनम कुशवाहा पत्नी बंटी कुशवाहा, गजेंद्र और दो अन्य अज्ञात आरोपियों पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी ने ये भी बताया कि एसी और फर्नीचर लगाने के बहाने बुलाया रमेश शिवहरे ने पुलिस को बताया कि 10 मई 2024 को सोनम ने उन्हें मनीष पेट्रोल पंप के पास स्कूल वाली गली में एसी और फर्नीचर लगाने के बहाने बुलाया था।

आरोपी महिला के साथ भाजपा नेताओं की फोटो वायरल

इस मामले में आरोपी सोनम कुशवाहा की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हैरानी वाली बात ये है कि महिला खुद को समाज सेवी और भाजपा नेत्री बताई जा रही है। सॉइल मीडिया पर सोनम की कई फोटो वायरल हो रही है जिसमे वो कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ दिख रही है। बता दें कि, सोनम ने अपनी एक और महिला साथी मीरा कुशवाहा के साथ इस हनी ट्रैप कांड को अंजाम दिया था।

प्राचार्य को भी बनाया था निशाना

मामले की मास्टरमाइंड सोनम कुशवाह की एक और करतूत सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मार्च 2025 में उसने एक प्राचार्य को भी जाल में फंसाने की कोशिश की थी। सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के फोटो और मोबाइल नंबर भेजकर उसने पूछा था-इनमें से कौन पसंद है? हालांकि प्राचार्य ने सतर्कता बरती और उसके जाल में फंसने से बच गए। पुलिस के अनुसार, इससे पहले आरोपी महिला एक वृद्ध को अपना शिकार बना चुकी है। इस मामले में माता बसैया थाने में सोनम कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, पप्पू कुशवाह और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज है।

पुलिस ने कहा ये

हनीट्रैप मामले में आरोपी सोनम कुशवाह का एक मामला माता बसैया थाने से जुड़ा सामने आया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, अभी और कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कॉल डिटेल आने पर कुछ नया मिल सकता है।- नितिन बघेल, एसडीओपी, जौरा (MP News)

Updated on:
15 May 2026 04:31 pm
Published on:
15 May 2026 03:56 pm