
प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्रवाई के तमाम दावों के बावजूद मध्य प्रदेश में रेत मापियाओं के हौसले बेहद बुलंद हैं। हालात ये हैं कि ये रेत माफिया बड़े पैमाने पर बेखौफ होकर रत की चोरी तो करते ही हैं, साथ ही अपने बेखौफ रवैय्ये दिखाकर प्रसासन को लगातार चिढ़ाते भी हैं। ताजा मामला मुरैना से सामने आया है, जहां चंबल नदी पर रेत का अवैध खनन और परिवहन तो धड़ल्ले से जारी है ही यहां ये बेखौफ रेत माफिया घाट पर ही जानलेवा स्टंट दिखा रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिले में रेत माफिया कितने बेखौफ हैं, इसका अंदाजा इसी वीडियो से लगाया जा सकता है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माफिया लगातार चंबल नदी से रेत खनन और परिवहन तो कर ही रहे हैं। साथ ही, अपनी निडरता के वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लगातार प्रशासन को चिढ़ाते भी रहते हैं। कमाल की बात तो ये है कि इस सब के बावजूद भी प्रशासन के हाथ हमेशा खाली ही रहते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये बेखौफ माफिया रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। हद तो तब हो गई जब माफिया चलती ट्रैक्टर पर नाचने लगा। बता दें कि आए दिन रेत माफियाओं के स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, बावजूद इसके प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
खनन और परिवहन का खेल प्रशासन के संरक्षण में चल रहा है ? दो दिन पहले नेशनल हाईवे- 44 पर स्टंट करने के दौरान एक ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए थे। जबकि ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी माफियाओं में किसी तरह का डर नहीं दिखाई दिया है। ये लोग हमेशा जानलेवा स्टंट दिकाकर हमेशा मौत को न्योता देते रहते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रशासन इस बार कोई ठोस कार्रवाई करता है या फिर दावे करके भुला देता है ?