27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना में डांस करने पर पत्नी-बेटों को काटा, तीन मर्डर के बाद खुद दी जान, खत्म हुआ परिवार

Morena Murders- पत्नी और बेटों का मारकर खत्म किया परिवार, सुबह खुला राज, FSL टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई
2 min read
Google source verification
Morena Killer- पत्नी और बेटों का मारकर खत्म किया परिवार- Source- patrika.com

Morena Killer- पत्नी रविता और बेटे आरव व देबू की हत्या की-Source- patrika.com

Morena- मुरैना में एक शख्स ने खुद अपना परिवार खत्म कर लिया। शुक्रवार रात उसने अपनी पत्नी को काट डाला और दोनों बेटों की भी हत्या कर दी। पत्नी और बेटों के मर्डर के बाद हत्यारे ने खुद भी जान दे दी। FSL टीम और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है। पता चला है कि पति अपनी पत्नी द्वारा डांस वीडियो बनाने से नाराज था। मुरैना पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। मुरैना के किशनपुर गांव में यह दुखद घटना घटी। यहां के बलराम सिंह कुशवाहा ने अपनी पत्नी रविता और दो मासूम बेटों आरव व अतुल-देबू की हत्या कर दी। तीनों को कुल्हाड़ी से काटकर वह रेलवे लाइन पहुंच गया और किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर पड़ोसियों ने बताया कि सुबह घर का मेन गेट बाहर से बंद दिखा तो बलराम को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आने पर शक हुआ और अंदर झांकर देखा तो तीन लहूलुहान लाशें दिखीं।

बसैया के थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि बलराम ने घर के आंगन में तीनों हत्याएं कीं। इसके बाद गांव के पास शिकारपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन से कट गया।

पड़ोसियों ने बताया कि घर का मेन गेट बाहर से बंद था, इसपर हमें शक हुआ

वारदात की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह गांव के लोगों ने मामले की सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया कि घर का मेन गेट बाहर से बंद था। इसपर हमें शक हुआ। बलराम के मकान के सामने ऊंची बाउंड्री बाल बनी है। कुछ युवक उसके ऊपर गए तो आंगन का नजारा देखकर सहम उठे। वहां बलराम की पत्नी और दोनों बच्चों की रक्त रंजित लाशें पड़ीं थीं। वह कहीं नहीं दिखाई दिया। इसपर पुलिस को खबर की।

पुलिस की एक टीम रेलवे फाटक पर भी पहुंच गई और शव बरामद किया

पुलिस तत्काल किशनपुर पहुंच गई और तीनों शवों को बरामद किया। इस बीच बलराम की भी आत्महत्या की सूचना आ गई। पता चला कि उसने शिकारपुर में ट्रेन से कटकर जान दे दी है। पुलिस की एक टीम रेलवे फाटक पर भी पहुंच गई और उसका शव बरामद किया।

न केवल अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा बल्कि मासूम बेटों को भी नहीं छोड़ा

बलराम ने अपनी परिजनों को बेरहमी से मारा। उसने न केवल अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा बल्कि दोनों मासूम बेटों को भी नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि बलराम की पत्नी रविता ने डांस वीडियो बना लिया था जिससे वह गुस्सा उठा। पुलिस पूछताछ करने में लगी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार किशनपुर गांव में पति पत्नी के विवाद के चलते यह घटना घटी। गांव के बलराम कुशवाह (32) ने कुल्हाड़ी से पुत्र आरव (10) और अतुल (7) के साथ 28 वर्षीय पत्नी रविता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शनिवार की अल सुबह उसने सोते समय बच्चों को मार डाला हालांकि पत्नी जाग गई और बचने के लिए भागी भी लेकिन बलराम ने उसको मौत के घाट उतार दिया। पत्नी दो दिन पहले ही मायके कोतवार से आई थी, वह उसे मनाकर लाया था।