20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष को जाना था शौच, रात में खोला गया बैंक का ताला

Morena Bank Opened at night- श्याम टेलर के मुरैना दौरे के दौरान रात के समय सहकारी बैंक के बंद ताले सिर्फ इसलिए खुलवाए गए ताकि वह शौचालय का उपयोग कर सके।

2 min read
Google source verification
bank opened at night for bjym president shyam taylor vip culture

Morena Bank Opened at night- भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के लिए रात में खोला गया बैंक का ताला (फोटो सोर्स- Patrika)

Bank Opened for BJYM President: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने 'वीआईपी कल्चर' (VIP Culture) पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर (MP BJYM President Shyam Tailor) के दौरे से जुड़ी है। दरअसल, बुधवार को श्याम टेलर के मुरैना दौरे के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे एक सहकारी बैंक के बंद ताले सिर्फ इसलिए खुलवाए गए ताकि वह शौचालय का उपयोग कर सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

इस कार्यक्रम के लिए मुरैना आए थे श्याम टेलर

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को शहर के जीवाजीगंज क्षेत्र में स्थित सेवा सदन में युवा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर भी पहुंचे लेकिन उनका काफिला कार्यक्रम स्थल से पहले सहकारी बैंक के सामने रुका। कुछ देर बाद बैंक के मुख्य गेट और अंदर के ताले खोले गए। ताला खुलने के बाद श्याम टेलर के साथ कुछ लोग बैंक परिसर में गए और फिर कुछ देर बाद बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल में शौचालय की सुविधा उपलब्ध थी जो कि बैंक से काफी नजदीक भी थी।

बाद में पता चला बैंक है- श्याम टेलर

वीडियो के वायरल होने के बाद मीडिया द्वारा श्याम टेलर से इस घटना को लेकर जब सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि 'उन्हें पहले पता नहीं था।' उन्होंने कहा कि 'मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। सहजता से उस स्थान पर जाना हुआ था। मुझे बाद में पता चला कि वह बैंक का स्थान है।' वहीं दूसरी तरफ मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं का कहना है कि अध्यक्ष को अचानक शौचालय जाने की जरूरत थी जिसके लिए बैंक परिसर का इस्तेमाल किया गया। नेताओं ने दावा किया कि इसके अलावा बैंक में कोई अन्य गतिविधि नहीं हुई।

बैंक प्रबंधन ने भी दी सफाई

इस मामले को लेकर बैंक प्रबंधन का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि बैंक का ताला केवल गैलरी और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए खोला गया था। इसके अलावा बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।