15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अरे हटो, ट्रैक छोड़….. बहुत लोग कट गए’ मुरैना ट्रेन हादसे का नया वीडियो, चीखते दिखे यात्री

Morena Train Accident New Video: इसी दौरान ट्रैक पार कर चुके एक यात्री ने ट्रेन और अन्य यात्रियों का वीडियो बनाना शुरू किया था। इस वीडियो में मुरैना ट्रेन हादसे को काफी करीब से देखा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
Morena Train Accident New Video

Morena Train Accident New Video: मुरैना ट्रेन हादसे का नया वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- k.k.pandit06 instagram handle screenshot)

Morena Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अफवाह ने चार लोगों को जान ले ली। ग्वालियर से रवाना हुई खजुराहो- उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शाम करीब 4.15 बजे आग लगने की अफवाह फैली। घबराए यात्रियों ने अलार्म चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। जान बचाने के लिए जल्दबाजी में डिब्बों से उतरे लेकिन दूसरे ट्रैक पर आती पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। अब इस हादसे का एक नया वीडियो (Morena Train Accident New Video) सामने आया है। ट्रैक पार कर चुका एक यात्री ने ट्रेन और अन्य यात्रियों का वीडियो बना रहा था। इस वीडियो में हादसे को काफी करीब से देखा जा सकता है। वीडियो में लोगों को चीखते हुए सुना जा सकता है कि 'अरे ट्रेन आ रही है, ट्रैक छोड़ो, भागो।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे है। बता दें कि ये हादसा मुरैना-धौलपुर रेलखंड में पातालकोट एक्सप्रेस के दूसरे ट्रैक पर आने के दौरान हुआ था।

क्या है वीडियो में?

आग लगने की अफवाह के लगें के बाद ट्रेन के डिब्बे से यात्री बड़ी संख्या नीचे उतरे को बगल के ट्रैक को पार कर रहे थे। इसी दृश्य को एक यात्री अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो रिकॉर्ड करते व्यक्ति बोलता है कि 'ट्रेन में आग लगी है।' वीडियो में देखा जाता है कि लोग ट्रेन से नीच उतरकर पार कर ही रहे होते की दूसरे ट्रैक से अचानक ट्रेन की आवाज सुनाई देती है। ट्रेन की आवाज सुनते ही पहले वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स चिल्लाता है 'पीछे ट्रेन आ रही, अरे ट्रेन आ रही है भाई ट्रेन, मर जाओगे क्या?' व्यक्ति के चिल्लाते वहा चीख पुकार मच जाती है।

थोड़ी दूर से एक और व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहता है कि ' अरे हटो ट्रेन आ रही है हटो, अरे ट्रैक छोड़ो, भागो, ट्रैक छोड़ दो ट्रेन आ रही है।' इसके कुछ बाद तेज रफ्तार पातालकोट एक्सप्रेस आकर ट्रैक पार नहीं कर पाने वाले यात्रियों को उड़ाते हुए निकल जाती है। फिर वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति बोलता है ' कट गए….बहुत सारे लोग कट गए।' वीडियो एक महिला की चीख-चीखकर रोने की भी आवाज सुनाई देती है। हादसे के कुछ सेकंड बाद पातालकोट एक्सप्रेस भी वहीं रुक जाती है।

यहां देखे वीडियो जिसे कई लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है।

जांच कमिटी गठित

इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है जिसमें एक महिला और एक बच्चे भी शामिल है। मामले की जांच के लिए झांसी डीएसओ हेड ने सात सदस्यों वाली कमिटी का गठन किया है। हादसे को लेकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मानती गजेंद्र शेखावत और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हादसे में मृत यात्रियों और उनके परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया है।