
सबलगढ़ की युवती का शव देखकर बिलख उठे परिजन- image AI
Morena - मुरैना के सबलगढ़ में शुक्रवार को सुबह से ही मातम पसरा है। यहां की एक युवती की मौत से हर कोई गमगीन है। वह स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) और एमपीपीएससी की तैयारी करने ग्वालियर में गई थी। उसने आयाम हॉस्टल में दाखिला लिया। युवती ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उसने दोपहर 3 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला और रूम पार्टनर का फोन भी रिसीव नहीं किया। इसके बाद हॉस्टल की युवतियों ने खिड़की से झांका तो उसे फंदे से लटकता देखा। घटना का पता चलते ही घरवाले तुरंत 100 किमी दूर ग्वालियर की ओर रवाना हुए। यहां उन्हें अपने बेटी की लाश मिली। युवा बेटी को मृत देख परिजन बिलखने लगे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद पुलिस युवती का शव परिजनों को सौंप देगी। गृहनगर में आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले की शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल डिटेल्स से मौत के कारणों का खुलासा होगा।
22 साल की विशाखा, 3 पहले ही लक्ष्मीबाई कॉलोनी के आयाम गर्ल्स हॉस्टल में आई थी। उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। विशाला एसएससी व एमपीपीएससी की तैयारी करने ग्वालियर आई थी। पुलिस के अनुसार फोन की डिटेल से उसके द्वारा सुसाइड किए जाने का राज खुलेगा।
पुलिस के मुताबिक, बंधरेटा, सबलगढ़ निवासी अरविंद शाक्य की बेटी विशाखा हॉस्टल के कमरा नंबर 103 में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसकी रूम पार्टनर इंदौर गई है।
हॉस्टल में रहने वाली युवतियों ने बताया कि विशाखा बुधवार से तनाव में थी, लेकिन उसने परेशानी की वजह किसी को नहीं बताई। गुरुवार दोपहर तक गेट नहीं खुला। रूम पार्टनर ने कई कॉल किए, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में खिडक़ी से झांकने पर विशाखा का शव फांसी पर लटका मिला।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार विशाखा ने तीन दिन पहले ही हॉस्टल में दाखिला लिया था। युवती द्वारा हॉस्टल में फांसी लगाने की बात कही जा रही है लेकिन यह दूसरा मामला भी हो सकता है। हॉस्टल के कमरे में उसका मोबाइल जमीन पर पड़ा मिला है। ग्वालियर पुलिस ने बताया कि मोबाइल अभी लॉक है। मृतका की मौत का राज मोबाइल से ही खुल सकता है।
पुलिस को आशंका है कि अंतिम समय में विशाखा किसी करीबी से बात कर रही थी। फिलहाल पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत की कुछ बातें स्पष्ट हो सकती हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उधर सबलगढ में विशाखा के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
Updated on:
31 Jul 2026 01:46 pm
Published on:
31 Jul 2026 01:35 pm
