24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ ही दूरी पर मिले युवक और महिला के शव, दोनों के बीच 8 साल का था अंतर, मुरैना की घटना

Man and Woman Bodies Found Hanging: गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव फंदे पर और पास में ही खंभे पर महिला का शव लटका हुआ मिला है, दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, हर एंगल से मामले की जांच में जुटी पुलिस।
2 min read
Google source verification
morena

man and woman bodies found hanging near each other, मृतक रामलखन जाटव औऱ मृतका मीना जाटव की जीवित अवस्था की तस्वीरें (Source- Patrika)

Morena Man and Woman Bodies Found Hanging: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के आमन का पुरा गांव में शुक्रवार को महिला और युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक और महिला के शव गांव के बाहर कुछ ही दूरी पर मिले हैं, युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है, जबकि कुछ ही दूरी पर महिला का शव खंभे से लटका हुआ मिला है। ग्रामीणों ने शवों को देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।

गांव के ही रहने वाले थे युवक-महिला

आमन का पुरा गांव के बाहर महिला और युवक के शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पेड़ पर युवक व पास ही खंभे पर महिला का शव फांसी पर लटका हुआ है। दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का नाम रामलखन जाटव है जो कि 32 साल का था और महिला का नाम मीना जाटव पत्नी दाताराम जाटव था जो 40 वर्ष की थी। दोनों गांव के ही रहने वाले थे और अलग अलग परिवार से थे। सुबह जब कुछ लोग गांव के बाहर जा रहे थे तब उन्होंने दोनों के शवों को देखा।

दोनों के परिवार से पूछताछ कर रही पुलिस

मीना और रामलखन के शव गांव के बाहर फांसी के फंदे पर मिलने से गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों मृतकों के परिवारों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे कि घटना के कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। दोनों के बीच क्या कोई रिश्ता था, इसके बारे में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। दोनों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या हुई है इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाशने में जुटी हुई है।