मुरैना

एमपी में भाजपा नेता व पूर्व विधायक सड़क हादसे में घायल, उछलकर खेत में गिरी स्कॉर्पियो

mp news: मध्यप्रदेश की मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा से पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजब सिंह कुशवाह सड़क हादसे में घायल हुए हैं। हादसा घाटीगांव के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार को उस वक्त हुआ जब अजब सिंह कुशवाह अपने कुछ समर्थकों के साथ स्कॉर्पियो वाहन से भोपाल आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

2 min read
Feb 04, 2026
bjp leader former mla ajab singh kushwaha injured in road accident

mp news: मध्यप्रदेश की मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा से पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजब सिंह कुशवाह सड़क हादसे में घायल हुए हैं। हादसा घाटीगांव के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार को उस वक्त हुआ जब अजब सिंह कुशवाह अपने कुछ समर्थकों के साथ स्कॉर्पियो वाहन से भोपाल आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद खतरनाक था। कार हवा में उछलकर खेत में बोनट के बल गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर हादसा

पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजब सिंह कुशवाह मंगलवार को अपने चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो (MP07 ZD-3214) से भोपाल जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव से आगे गुजरी तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो लहराती हुई हवा में उछली और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में अजब सिंह कुशवाह व गाड़ी में सवार उनके चारों साथी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात ये है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

बड़ा हादसा टला

MORENAप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस तरह से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हवा में उछलकर खेत में बोनट के बल गिरी वो बेहद खतरनाक था। ये तो गनीमत रही कि खेत में गिरने के बाद स्कॉर्पियो पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना पर पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और वाहन में सवार सभी लोगों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई थी। वाहन में सवार पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके साथी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने युवक से पकड़वाया निजी अंग, मुर्गा बनाकर पीटा

Published on:
04 Feb 2026 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर