मुरैना

मुरैना में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या का आरोपी भाजपा नेता पवन तोमर गिरफ्तार

MP News: फरार होने की फिराक में था भाजपा नेता पवन तोमर, पुलिस ने तिराहे से पकड़ा, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा अभी भी फरार।

2 min read
Apr 12, 2026
forest guard harikesh gurjar murder bjp leader Pawan Singh Tomar arrested

MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 8 अप्रैल की सुबह वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी भाजपा नेता पवन सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। दिमनी पुलिस ने आरोपी पवन सिंह तोमर को रपट का पुरा तिराहे से उस समय गिरफ्तार किया है, जब यह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दो दिन पहले इस मामले में एक और आरोपी सोनू चौहान को गिरफ्तार किया था जबकि तीसरा आरोपी विनोद कोरी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पति की डेड बॉडी के सामने प्रेमी से बनाए थे संबंध! कातिल पत्नी बेनकाब

भाजपा नेता पवन तोमर गिरफ्तार

एएसपी सुरेन्द्र पाल ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर को रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में दिमनी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी सहित भाजपा नेता पवन तोमर, सोनू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सोनू चौहान को दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया है। उसको सोमवार तक पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक व भाजपा नेता पवन तोमर फरार थे, उनमें से पवन तोमर को रविवार की शाम सात बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के यहां अहमदाबाद, बैगलोर, धौलपुर सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी गई है लेकिन भी तक आरोपी मिला नहीं है।

ट्रैक्टर से कुचलकर की थी हत्या

बता दें कि 8 अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे वन विभाग का अमला इलाके में गश्त कर रहा था। इसी दौरान जिले के दिमनी थाना इलाके में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर जब वन विभाग के अमले का सामना रेत से भरे अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहे रेत माफिया से हुआ। रेत माफिया ने वन विभाग के दल को पीछे हटने की चेतावनी दी लेकिन वन रक्षक हरिकेश गुर्जर ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी थी और कुचलते हुए फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए नजर आया था जांच के बाद पुलिस ने वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के मामले में ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी सहित भाजपा नेता पवन तोमर, सोनू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया था और सरगर्मी से उनकी तलाश में जुट गई थी।

ये भी पढ़ें

एमपी में सोनम-प्रियंका जैसी निकली रूबी, जानबूझकर गिराया था पर्स
Published on:
12 Apr 2026 09:53 pm
Also Read
View All