मुरैना

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत; 7 घायल

MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई।

2 min read
Feb 09, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जौरा क्षेत्र के अहरोली गांव में निर्माणाधीन माता मंदिर की छत टूटकर गिर गई। पटिया के नीचे दबने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ बच्चियों सहित दंपति जख्मी हो गए। सभी घायलों को कैलारस स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर रूप से जख्मी दंपति सहित छह को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना सोमवार दोपहर 2 से 2.30 बजे के बीच की है।

जानकारी के अनुसार, अहरोली गांव में पुराना माता का मंदिर है, जिसके जीर्णोद्वार का काम चल रहा था। मंदिर में गुंबद का निर्माण कार्य जारी था। सोमवार को सतीश गौड़ (48) पुत्र केशव गौड़ निवासी एहरोली हाल निवासी मुंगावली सोमवार को अपनी पत्नी गुड्डी (42) एवं बच्ची मानसी (15) के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इसी दौरान गांव की आठ से दस बच्चियां भी वहां प्रसाद लेने आइ गईं। इसी दौरान मंदिर की पटिया भरभराकर ढह गई। इस अचानक हुए इस हादसे में दीप्ती (11) पुत्री जीतू सिकरवार, छाया (7) व करिश्मा (09) पुत्री अशोक गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बच्चियों को पहुंचाया अस्पताल

मंदिर में अचानक हुए हादसे से आसपास के ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे के नीचे दबे बच्चियों सहित घायल दंपतित को कैलारस स्वास्थ्य केंद्र भेजा, यहां से इलाज के दौरान पांच लोगों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

ये लोग घायल

मंदिर की छत के नीचे दबने से वैष्णवी (11) पुत्री जीतू सिकरवार, गुंजन (12), परी (8) और विद्या (6) पुत्रीगण योगेंद्र गिरी, प्रांसी (7) पुत्री कल्ला गोस्वामी, सतीश (48) पुत्र केशव गौड़, गुड्डी (42) पत्नी सतीश गौड़ व मानसी (15) पुत्री सतीश गौड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इन सभी घायलों को कैलारस अस्पताल लाया गया, जहां से पांच लोगों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

Updated on:
09 Feb 2026 07:39 pm
Published on:
09 Feb 2026 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर