मुरैना

बेखौफ रेत माफिया, सीधे पुलिस जीप को मारी टक्कर, सिपाही घायल

mp news: रेत कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस टीम, रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार।

2 min read
Mar 22, 2026
sand mafia tractor hits police jeep constable injured

mp news: मध्यप्रदेश में रेत माफिया बेखौफ होते जा रहे हैं, रविवार को मुरैना जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस वाहन में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में एक प्रधान आरक्षक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर में पुलिस वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे टोचन करके थाने लाना पड़ा। पुलिस जीप को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज गति से लेकर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कुछ ही दूरी पर पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

कार में जिंदा जली पत्नी, डॉक्टर पति बचा, भाई बोला- बेहोश थी दीदी या पहले ही मर चुकी थी?

पुलिस जीप को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 10 बजे चक्रपान का पुरा बरेथा में दिमनी पुलिस रेत कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। प्वाइंट लगाकर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आई जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने रोकने की जगह तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधे पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक रेत से भरे वाहन को लेकर वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके करीब 50 मीटर की दूरी पर चालक संतोष (25) पुत्र शिवनारायण परमार निवासी फतेह सिंह का पुरा मृगपुरा को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। खबर है कि पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी तब ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा जा सका लेकिन फायरिंग की पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।

प्रधान आरक्षक घायल

इस माफिया के हमले में प्रधान आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट आई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दिमनी पुलिस ने चालक संतोष परमार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, खनिज चोरी, खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एमएलसी रिपोर्ट आने पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। थाना प्रभारी दिमनी जितेन्द्र दौहरे ने बताया कि बरेथा गांव में दिमनी पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी वहां से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकल रही थी। उसको रोका तो उसने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और प्रधान आरक्षक घायल हो गया। पीछे करके आरोपी चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित हिरासत में ले लिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के प्रसिद्ध कथावाचक कांग्रेस में शामिल, जीतू पटवारी ने दिलाई सदस्यता

Published on:
22 Mar 2026 08:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर