21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार में जिंदा जली पत्नी, डॉक्टर पति बचा, भाई बोला- बेहोश थी दीदी या पहले ही मर चुकी थी?

mp news: डॉक्टर पति के मुताबिक बीमार पत्नी का इलाज कराने सागर ले जा रहा था, पत्नी कार की पिछली सीट पर बदहवास हालत में थी पत्नी, कार में अचानक लगी आग।

2 min read
Google source verification
sagar

car fire wife burnt alive doctor husband survives

mp news: मध्यप्रदेश के सागर में शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक चलती कार में आग लगने से कार में सवार महिला जिंदा जल गई। वहीं कार में सवार महिला का डॉक्टर पति सुरक्षित बच कर निकल आया। घटना के बाद महिला के भाई ने आशंका जताते हुए कहा है कि जीजाजी या तो दीदी को बेहोशी की हालत में लेकर जा रहे थे या फिर मारकर। वहीं डॉक्टर पति का कहना है कि वो बीमार पत्नी को बदहवास हालत में इलाज कराने के लिए सागर लेकर जा रहा था तभी रास्ते में कार में अचानक आग लग गई।

कार में आग लगने से जिंदा जली डॉक्टर की पत्नी

सागर जिले के गढ़ाकोटा के रहने वाले डॉ. नीलेश कुर्मी अपनी पत्नी सीमा कुर्मी (38) को शनिवार सुबह इलाज के लिए सागर लेकर जा रहे थे। रास्ते में चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग लग गई। किसी तरह डॉ. नीलेश कुर्मी तो वक्त रहते कार से बाहर निकल आए लेकिन पत्नी सीमा कुर्मी कार में ही जिंदा जल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर सबूत एकत्रित किए हैं। पति डॉ. नीलेश कुर्मी के मुताबिक पत्नी सीमा की तबीयत खराब थी और पीछे की सीट पर बदहवास हालत में थी। कार में अचानक आग लगी और कुछ ही देर में पूरी कार जल गई, उसे पत्नी को बचाने का वक्त ही नहीं मिला। पुलिस पति डॉ. नीलेश कुर्मी से पूछताछ कर रही है।

सीमा के भाई ने जताई आशंका

वहीं कार में सीमा कुर्मी के जिंदा जलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे उसके भाई लोकेश पटेल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा डॉ. नीलेश कुर्मी का फोन आया और बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है वो उसे सागर अस्पताल लेकर जा रहा है। फिर फोन आया कि कार का सनौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। फिर फोन कर बताया कि कार में आग लग गई और सीमा जिंदा जल गई है। भाई लोकेश ने आशंका जताते हुए कहा कि अगर वास्तव में एक्सीडेंट हुआ होता, तो घटना स्थल पर उसके निशान जरूर मिलते। जीजाजी या तो दीदी को बेहोशी की हालत में ला रहे थे या मारकर। लोकेश ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। भाई लोकेश ने बहन और जीजा के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी पुलिस को बताई है जिसके कारण मामला संदिग्ध हो गया है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।