मुरैना

माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुटों में विवाद, भाजपा नेता घायल

mp news: पहले माता की मूर्ति विसर्जित करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट, भाजपा के मंडल महामंत्री को आई चोटें अस्पताल में भर्ती...।

less than 1 minute read
Oct 02, 2025
Two groups clash over Durga idol immersion BJP leader injured

mp news: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में माता की प्रतिमा विसर्जित करने के लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना विसंगपुर गांव के क्वारी नदी घाट की है जहां पर गुरुवार को माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया, फिर मारपीट हुई। इसमें भाजपा नेता घायल हुए हैं। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। घायल भाजपा नेता का कहना है कि आरोपियों ने कई राउंड फायर भी किए लेकिन पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें

‘कुरकुरे’ की डिमांड करने पर मां-बहन ने मारा तो 10 साल के बच्चे ने डायल 112 पर लगाया फोन…

पहले प्रतिमा विसर्जित करने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक देवी सिंह का पुरा के ग्रामीण ट्रेक्टर ट्रॉली से माता की प्रतिमा विसंगपुर गांव के पास क्वारी नदी में विसर्जित करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पलपुरा के भी कुछ युवक भी माता की प्रतिमा लेकर नदी पर पहुंचे। जहां पहले विसर्जन को लेकर पहले दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई फिर मारपीट हो गई। इस दौरान जींगनी भाजपा मंडल महामंत्री रामलखन शर्मा निवासी देवी सिंह का पुरा घायल हो गए। जिन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग की पुलिस नहीं कर रही पुष्टि

दो गुटों के बीच हुए विवाद में घायल भाजपा नेता रामलखन शर्मा का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए कई राउंड फायरिंग भी की है लेकिन पुलिस फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। विवाद करने वाले आरोपियों की पहचान कर पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें

भोपाल में हिंदू लड़की के साथ होटल में पकड़ाया मुस्लिम युवक, जमकर हुई पिटाई

Published on:
02 Oct 2025 09:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर