मुरैना

मुरैना में नवरात्रि में दुर्गा पंडाल में माता के भजनों पर लिपटकर झूमते रहे नाग-नागिन, देखें वीडियो

Snake Viral Video: ग्रामीणों का दावा दो साल से दिखाई दे रहा नाग-नागिन का जोड़ा, पिछले साल चार दिन, इस बार लगातार तीन दिन पहुंचा माता के पंडाल में।
1 minute read
• •
Oct 18, 2026
morena snake
naag nagin seen at durga pandal during navratri, दुर्गा पंडाल में लिपटकर झूमता नाग-नागिन का जोड़ा (Source-Patrika)

मुरैना से अरविंद शर्मा की रिपोर्ट
Morena Snake Viral Video: नवरात्रि में हर कोई अपनी तरह से मां दुर्गा की उपासना कर रहा है लेकिन इसी बीचमध्यप्रदेश के मुरैना से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। दरअसल यहां नवरात्रि में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने नाग-नागिन का जोड़ा लिपटकर झूमते नजर आए। कुछ देर बाद नाग-नागिन के जोड़े पर जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो लोगों ने उनका वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

माता के पंडाल में झूमते दिखे नाग-नागिन

मुरैना जिले की ग्राम पंचायत धरसोला में हनुमान मंदिर के पीछे स्थित माता के पंडाल में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देने की यह घटना इन दिनों ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों नाग-नागिन भजन और आरती के दौरान करीब आधे घंटे तक आपस में लिपटकर ऐसी गतिविधियां करते रहे, मानो झूम रहे हों। जो वीडियो सामने आया है उसमें माता रानी के पंडाल के पास बिछे तिरपाल पर नाग-नागिन का जोड़ा एक दूसरे से लिपटकर झूमता नजर आ रहा है और माता के भजन चल रहे हैं।

ग्रामीणों का दावा

ग्रामीणों के मुताबिक, नाग-नागिन का यह जोड़ा पिछले दो साल से हर साल इसी समय माता के पंडाल में दिखाई देता है। पिछले साल लगातार चार दिन तक दोनों सांप यहां नजर आए थे, जबकि इस बार लगातार तीन दिन शाम की आरती के दौरान दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि आरती और भजन के समय दोनों सांप आपस में लिपटे रहते हैं और कुछ देर बाद वहां से चले जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक सांपों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लगातार एक ही समय पर उनके दिखाई देने से गांव में कौतूहल बना हुआ है।

Updated on:
18 Oct 2026 10:06 pm
Published on:
18 Oct 2026 09:19 pm