मुंबई

महाराष्ट्र से गायब नहीं हैं 107 पाकिस्तानी, CM फडणवीस बोले- सुबह तक सभी अपने वतन लौट जाएंगे

Pahalgam Terror Attack : महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को निर्देश दिया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक राज्य में अवैध तरीके से रहता है तो सख्त कार्रवाई की जाए।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2025, 9:28 PM IST
Devendra Fadnavis CM maharashtra
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Photo: FB)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबर को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के गृह मंत्री के तौर पर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।’’ मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक राज्य में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबर अफवाह हैं। गृहमंत्री के तौर पर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरें निराधार हैं। इस तरह की भ्रामक जानकारी नहीं फैलाई जानी चाहिए। मैं भरोसा दिलाता हूं कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उचित व्यवस्था की जा रही है और कोई भी पाकिस्तानी नागरिक महाराष्ट्र में नहीं रहेगा। मेरा अनुमान है कि आज शाम या कल सुबह तक वे सभी अपने देश लौट जाएंगे।"

सीएम ने लोगों से ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि पूरी स्थिति पर सरकार की नजर है। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि महाराष्ट्र आये 5023 पाकिस्तानी नागरिकों में से 107 का कुछ पता नहीं चल पा रहा और वह लापता हो गए हैं। हालांकि, पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने बताया कि सभी नागरिकों का रिकॉर्ड मौजूद है और उनकी वापसी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

बता दें कि पाकिस्तानी नागरिक विभिन्न कारणों से महाराष्ट्र आए थे। पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया। जिसके बाद इन्हें वापस भेजा जा रहा है।

Updated on:
27 Apr 2025, 9:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत

हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन विवाद पर उमर रियाज का बड़ा बयान, बोले- ‘मेरे भाई को जानबूझकर नीचा दिखाया गया’