मुंबई

Old Pension Scheme: ‘पुरानी पेंशन योजना के लिए आंदोलन करें’, अन्ना हजारे ने सरकारी कर्मचारियों को दी सलाह

7th Pay Commission: मराठवाड़ा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में रालेगणसिद्धि में अन्ना हजारे से मुलाकात की। अन्ना हजारे ने कहा कि अंशदायी पेंशन योजना (News Pension Scheme) बहुत अप्रभावी है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 12:51 PM IST
anna_hazare.jpg
अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी मिली

7th Pay Commission 7th CPC News: पिछले कई महीनों से सामाजिक मुद्दों से दूर रहे वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) एक बार फिर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन (Old Pension Scheme) के लिए खुलकर विरोध करने की सलाह दी है। उन्होंने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करने को भी तत्परता दिखाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मराठवाड़ा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में रालेगणसिद्धि में अन्ना हजारे से मुलाकात की। अन्ना हजारे ने कहा कि अंशदायी पेंशन योजना (New Pension Scheme) बहुत अप्रभावी है। उन्होंने इस मामले में खुद दखल देने की बात कही है। यह भी पढ़े-Maharashtra: रतन टाटा और मुकेश अंबानी के बाद अब अडानी, देर रात CM एकनाथ शिंदे ने वर्षा में की अहम बैठक

अन्ना हजारे ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि कुछ मुद्दों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। लेकिन सरकार को केवल आंदोलन की भाषा समझती है। इसलिए आप इसकी (आंदोलन) तैयारी करें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों की मांग है कि नवंबर 2005 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए कर्मचारियों के लिए लागू की गई नई पेंशन योजना को तुरंत रद्द किया जाए और उसकी जगह पुरानी पेंशन योजना को तुरंत लागू किया जाए। ऐसा नहीं करने पर राज्य सरकार के कर्मचारी संगठन ने जोरशोर से प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

राजस्थान, झारखंड और पंजाब राज्यों में जब से नई पेंशन योजना को रद्द किया गया है और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया है, तब से महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारी भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे है। कर्मचारी संगठन का दावा है कि महाराष्ट्र में इसे लागू करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है। सभी पर नई पेंशन योजना थोपना गलत है। इसलिए पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू की जाये।

Updated on:
9 Nov 2022, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रणबीर कपूर के बीफ वाले बयान से साई पल्लवी के लुक तक, ‘रामायण’ पर क्यों भड़के लोग? 4000 करोड़ की फिल्म के इन विवादों ने खींचा ध्यान

‘बिग बॉस’ फेम शिवानी कुमारी की आंख का हुआ बुरा हाल, वीडियो शेयर कर बताया क्यों पहुंची पुलिस स्टेशन?

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले को ‘एनिमल’ से जोड़ने पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, त्रासदी पर सहानुभूति दिखाएं, फायदा न उठाएं

हिंगोली में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, पूर्व विधायक शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल; डिप्टी CM की मौजूदगी में ली सदस्यता

सनी देओल की Surya पर नहीं लगेगी रोक, दिल्ली हाई कोर्ट ने PIL खारिज कर मेकर्स को दी बड़ी राहत