मुंबई

Underworld News : मुंबई में बरसों से बोतल से बंद पड़ा अंडरवर्ल्ड का जिन्न फिर बाहर निकला !

Mumbai News : अंडरवर्ल्ड (mumbai underworld) से मिली बिल्डर को धमकी (Threat) बांद्रा में गैंगस्टर (Gangster) एजाज लकड़ावाला के खिलाफ शिकायत दर्ज (Extortion Money) शिकायत दर्ज करने के बाद फिर भी धमकी (Underworld Don) भरे फोन जारी
2 min read
Sep 19, 2019
Underworld News : मुंबई में बरसों से बोतल से बंद पड़ा अंडरवर्ल्ड का जिन्न फिर बाहर निकला !
Underworld News : मुंबई में बरसों से बोतल से बंद पड़ा अंडरवर्ल्ड का जिन्न फिर बाहर निकला !

मुंबई . लम्बी खामोशी के बाद मायानगरी मुंबई में अंडरवर्ल्ड का जिन्न फिर बोतल से बाहर आ गया है । यह जिन्न मुंबई पुलिस के उन सारे दावों की धज्जियां उड़ा रहा है, जिनमें कहा था कि मुंबई से अंडरवर्ल्ड का खात्मा हो चुका है। अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकी इस बार महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य खालिद बाबू कुरैशी के छोटे भाई और उद्योगपति-बिल्‍डर इमरान बाबू कुरैशी को मिली है । उसे माफिया डॉन और गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की ओर से धमकी भरा फ़ोन आया है। इमरान कुरैशी ने इसकी शिकायत लिखित रूप से बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । हैरानी की बात यह है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के दूसरे दिन फिर गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला ने धमकी भरा फ़ोन इमरान कुरैशी को किया।


जानकारी के अनुसार पीड़ित इमरान कुरैशी को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज (एसएमएस) और फोन के माध्यम से धमकी दी गई। जानकारी हो कि इससे पहले वर्ष 2005 में फजलुर रहमान गैंग ने बिल्डर इमरान कुरैशी से हफ्ते की मांग की थी । ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित उद्योगपति कुरैशी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि बीते दिनों 14 सितम्बर से उनके मोबाइल फ़ोन पर लगातार अंतरराष्ट्रीय नम्बरों से कॉल आ रहे हैं । बाहर के अलग से नम्बर होने के कारण उन्होंने कॉल नहीं उठाए । इसके बाद (बीटी -एसडीसीटीइएफ ) नाम से मोबाइल फ़ोन पर मैसेज आया ,जिसमे सालम व पैगाम के बाद लिखा था कि "आप मेरा फ़ोन नहीं उठा रहे हैं, क्या आप जानते नहीं है मेरे बारे में"

कितनों को ठोका है मैंने याद नहीं

एसएमएस में अंडरवर्ल्ड के शिकार लोगों का नाम बताते हुए लिखा था क इन लोगों को मैंने ही ठोका है । इसके अलावा और कितने को ठोका है, मुझे याद नहीं । समझदार हो तो मेरे एक्शन लेने से पहले फोन करके मसला खत्म कर दो । इसके बाद कुरैशी ने बांद्रा पुलिस में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

काफी प्रतिष्ठित परिवार है कुरैशी भाइयों का मुंबई में


बता दे की उद्योगपति इमरान बाबू कुरैशी महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य खालिद बाबू कुरैशी के छोटे भाई हैं । बीते कुछ महीनों में खालिद बाबू कुरैशी ने वक्फ बोर्ड की हड़पी गई जमीनों को मुक्त कराया है और बांद्रा की मस्जिद का मामला भी सुर्खियों में है । इमरान कुरैशी का अपने भाई खालिद कुरैशी के कार्य में हमेशा सहयोग रहता है और इसको लेकर कभी कनाडा तो कभी खाड़ी के देशों के अंतरराष्ट्रीय कॉल से धमकी मिलती है। मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और मामले को मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल के हवाले किया जा सकता है।

Updated on:
19 Sept 2019 01:39 am
Published on:
19 Sept 2019 07:00 am